927 आदि सेवा केंद्रों से ग्रामीणों की सुनीं जा रहीं समस्याएं

हिन्दुस्तान, चाईबासा
Follow us on Google News
share

पश्चिमी सिंहभूम जिले में जनजातीय समुदायों के लिए धरती आबा जनजातीय उत्कर्ष अभियान और पीएम जनमन के तहत जन सुनवाई अभियान चलाया जा रहा है। यह योजनाएं ग्रामीण समस्याओं के समाधान और विभिन्न सरकारी सेवाओं की उपलब्धता सुनिश्चित करने के लिए हैं। कुल 927 आदि सेवा केंद्रों के माध्यम से kamp टाउन तक पहुँचाया जा रहा है।

927 आदि सेवा केंद्रों से ग्रामीणों की सुनीं जा रहीं समस्याएं

चाईबासा, संवाददाता। पश्चिमी सिंहभूम जिले में जनजातीय समुदायों को केंद्र एवं राज्य सरकार द्वारा संचालित विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं एवं सेवाओं से शत-प्रतिशत आच्छादित करने तथा ग्रामीणों की स्थानीय समस्याओं का त्वरित एवं प्रभावी समाधान सुनिश्चित करने के उद्देश्य से धरती आबा जनजातीय उत्कर्ष अभियान तथा पीएम जनमन तहत जन सुनवाई अभियान का संचालन किया जा रहा है। जिले के विभिन्न प्रखंडों में स्थापित कुल 927 आदि सेवा केंद्रों के माध्यम से अभियान को गांव स्तर तक पहुंचाया जा रहा है। जन सुनवाई अभियान के दौरान आधार कार्ड से संबंधित सेवाएं, राशन कार्ड, जाति प्रमाण-पत्र, आवासीय/स्थानीय निवास प्रमाण-पत्र, आय प्रमाण-पत्र एवं अन्य आवश्यक दस्तावेज उपलब्ध कराने की दिशा में कार्रवाई की जा रही है।

इसके साथ ही प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना, सामाजिक सुरक्षा पेंशन, आयुष्मान भारत एवं अन्य स्वास्थ्य संबंधी योजनाएं, रोजगार से संबंधित सेवाएं, आवास योजनाएं, शिक्षा एवं छात्रवृत्ति योजनाएं, बैंक खाता एवं वित्तीय समावेशन, वनाधिकार एवं जनजातीय कल्याण से संबंधित योजनाओं सहित केंद्र एवं राज्य सरकार की अन्य पात्रतामूलक योजनाओं से लाभुकों को जोड़ने पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है।

Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव और Sawan 2026 से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candisates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।
Hindi NewsIndia News927 आदि सेवा केंद्रों से ग्रामीणों की सुनीं जा रहीं समस्याएं