छात्रों को विज्ञान और अनुसंधान से जोड़ने की जरूरत

हिन्दुस्तान, फिरोजाबाद
share

एफएस विश्वविद्यालय में शनिवार को विक्रम साराभाई अंतरिक्ष प्रदर्शनी का शुभारंभ डीएम संतोष कुमार शर्मा द्वारा किया गया। प्रदर्शनी का अवलोकन कई विद्यालयों के छात्रों और शिक्षकों ने किया। विद्यार्थियों ने इसरो के वैज्ञानिकों से संवाद कर अंतरिक्ष विज्ञान की जटिल अवधारणाओं को समझा। कुलाधिपति ने गुणवत्तापूर्ण शिक्षा का महत्व बताया।

छात्रों को विज्ञान और अनुसंधान से जोड़ने की जरूरत

एफएस विश्वविद्यालय में शनिवार को विज्ञान, जिज्ञासा और अंतरिक्ष के रोमांच को प्रकट करने के लिए विक्रम साराभाई अंतरिक्ष प्रदर्शनी का शुभारंभ किया। प्रदर्शनी का उद्घाटन डीएम संतोष कुमार शर्मा ने किया।

प्रदर्शनी का अवलोकन

जनपद के कई विद्यालयों के छात्रों के साथ शिक्षक, शिक्षिकाओं ने प्रदर्शनी का अवलोकन किया। प्रदर्शनी में लगाए अंतरिक्ष विज्ञान से संबंधित विभिन्न मॉडलों, उपकरणों को देखा। विद्यार्थियों ने इसरो के वैज्ञानिकों से सीधे संवाद करते हुए अंतरिक्ष अभियानों, उपग्रहों, अंतरिक्ष अनुसंधान तथा भारत की अंतरिक्ष क्षेत्र में उपलब्धियों से जुड़े सवाल पूछे। प्रदर्शनी में भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन अहमदाबाद के वैज्ञानिक, विशेषज्ञ राहुल देव, राहुल जैन, अंकित गुप्ता, विज्ञान संचारक राहुल भदाने, जगदेव ठाकोर, दिशा दवे, स्नेहा मिश्रा, भावेश सोलंकी, किरण परमार से जानकारी ली।

विद्यार्थियों को जानकारी देना

वैज्ञानिकों ने विद्यार्थियों को अंतरिक्ष विज्ञान की जटिल अवधारणाओं को सरल एवं रोचक ढंग से समझाया। डीएम ने कहा कि विद्यार्थियों को पुस्तकीय ज्ञान के साथ विज्ञान एवं अनुसंधान की वास्तविक दुनिया से जोड़ना समय की आवश्यकता है। कुलाधिपति डॉ. दिलीप यादव ने कहा कि विवि का उद्देश्य विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के साथ नई तकनीकों एवं वैज्ञानिक उपलब्धियों से परिचित कराना है। प्रतिकुलाधिपति डॉ. योगेश यादव, ट्रस्टी डॉ. राहुल यादव, ट्रस्टी डॉ. नितिन यादव, कुलपति डॉ. संजीव भारद्वाज, महानिदेशक डॉ. अभिनव, अंकित गुप्ता, नेहा मिश्रा, भावेश सोलंकी किरन परमार, बशीर मोहम्मद अंसारी, प्रो एम पी सिंह, डॉ रघु करोलिया मौजूद थे।

निम्नलिखित प्रश्न और उत्तर

✦इस प्रदर्शनी का उद्घाटन कब किया गया?−
इस प्रदर्शनी का उद्घाटन शनिवार को किया गया।
Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candidates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।
Hindi NewsIndia Newsछात्रों को विज्ञान और अनुसंधान से जोड़ने की जरूरत