राज्य सरकार द्वारा खोले गए राजकीय डिग्री कॉलेज का शुभारंभ समारोह की तैयारी तेज
मधेपुरा निज संवाददाता राज्य सरकार द्वारा प्रखंडों में खोले गए राजकीय डिग्री कॉलेज का

मधेपुरा निज संवाददाता राज्य सरकार द्वारा प्रखंडों में खोले गए राजकीय डिग्री कॉलेज का विधिवत शुभारंभ मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी द्वारा किया जाएगा। वे भागलपुर से ऑनलाइन सभी प्रखंडों के कॉलेजों का करेंगे शुभारंभ। इसके लिए उच्च शिक्षा विभाग पटना से जिला प्रशासन को पत्र भेजा गया है। पत्र के अनुरूप बीएन मंडल विश्वविद्यालय के अधीन मधेपुरा, सहरसा और सुपौल जिले के डिग्री कॉलेज रहित 16 प्रखंडों में खोले गए डिग्री कॉलेज के शुभारंभ कार्यक्रम के सफल आयोजन के लिए विश्वविद्यालय में बैठक हुई। कुलपति प्रो. बीएस झा की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में कुलपति ने सभी राजकीय डिग्री कॉलेज के प्रधानाचार्य को निर्देश दिया। उन्होंने कहा है कि शुभारंभ समारोह में कॉलेज में नामांकित छात्र छात्राएं, अभिभावक और इलाके के गणमान्य लोगों को आमंत्रित करने को कहा है। राजकीय डिग्री कॉलेज के शुभारंभ होने के साथ ही कॉलेजों में शैक्षणिक कार्य शुरू हो जाएंगे। कुलपति ने सबों से सक्रियता से इस सह शुभारंभ अवसर को सफल बनाने की बात कही है。
जिला प्रभारी मंत्री सहित अन्य मंत्री के उपस्थित रहने की है संभावना
बीएनएमयू के नव स्थापित डिग्री कॉलेज के शुभारंभ अवसर पर जिला प्रभारी मंत्री सहित अन्य मंत्री, जनप्रतिनिधि के कई कॉलेज में रहने की संभावना है। प्रखंड के कॉलेजों में प्रखंड प्रमुख, मुखिया, जिला परिषद सदस्य, पंचायत समिति सदस्य सहित अन्य जनप्रतिनिधियों की उपस्थिति रहेगी। इसके अलावा अभिभावक और गणमान्य व्यक्ति को भी आमंत्रित किया जाएगा।
दो दिनों में तैयारी पूरी करने का निर्देश
नए कॉलेज के शुभारम्भ कार्यक्रम के मद्देनजर नवस्थापित राजकीय महाविद्यालयों में विभागीय चेकलिस्ट के प्रत्येक बिंदु का शत-प्रतिशत अनुपालन करने, भवन, कक्षाओं, फर्नीचर, पेयजल, विद्युत, शौचालय, स्वच्छता, इंटरनेट एवं अन्य आवश्यक आधारभूत सुविधाओं की उपलब्धता सुनिश्चित करने को कहा गया है। परिसर की साफ-सफाई, नामपट्ट, संकेतक तथा सुरक्षा संबंधी सभी व्यवस्था करने को कहा गया है।
कोट
प्रखंड के खोले गए राजकीय डिग्री कॉलेज का शुभारंभ समारोह 15 जुलाई को प्रस्तावित है। समारोह की तैयारी तेज कर दी गई है।
प्रो. अशोक कुमार सिंह, कुलसचिव बीएनएमयू


