ग्रामीण भारत महोत्सव में दिखी पहाड़ी हस्तशिल्प की झलक
हिन्दुस्तान, हल्द्वानी
फोटो : हल्द्वानी। चमोली की पीएसई संस्था की ओर से शनिवार को हल्द्वानी में

हल्द्वानी। चमोली की पीएसई संस्था की ओर से शनिवार को हल्द्वानी में तीन दिवसीय ग्रामीण भारत महोत्सव का आगाज सेलर बाय मीट कार्यक्रम के साथ हुआ। संस्था अध्यक्ष सुमन अधिकारी के नेतृत्व में आयोजित महोत्सव में संस्था से 25 प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया। इस दौरान 50 से अधिक स्टाल लगाए गए, जिनमें विभिन्न पारंपरिक हस्तशिल्प और स्थानीय उत्पाद प्रदर्शित किए गए। महोत्सव में सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ कुर्सी दौड़ और नृत्य प्रतियोगिता का भी आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि जिला पंचायत सदस्य छवि कांडपाल ने महिलाओं के स्टालों का निरीक्षण किया और उनके उत्पादों की गुणवत्ता की जानकारी ली। यहां कार्यक्रम अधिकारी मुकुल कुमार, तुलसी, रमा, कंचन बिष्ट, मीना, रिंकू, नीतू, हेमा और नीमा आदि मौजूद रहे।


