दैनिक कार्यों में हिन्दी को दें प्राथमिकता: सीएमडी

हिन्दुस्तान, धनबाद
Follow us on Google News
share

धनबाद के बीसीसीएल मुख्यालय में हिन्दी दिवस पर राजभाषा पखवाड़ा-2026 का शुभारंभ किया गया। सीएमडी मनोज कुमार अग्रवाल ने बताया कि राजभाषा के प्रति जागरूकता हमारे दैनिक कार्यों का हिस्सा बननी चाहिए। कर्मियों को हिन्दी के उपयोग को प्राथमिकता देने और गतिविधियों में सक्रिय रूप से भाग लेने के लिए प्रेरित किया गया।

दैनिक कार्यों में हिन्दी को दें प्राथमिकता: सीएमडी

धनबाद, प्रमुख संवाददाता। हिन्दी दिवस पर बीसीसीएल मुख्यालय कोयला भवन में सोमवार को राजभाषा पखवाड़ा-2026 का शुभारंभ किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता सीएमडी मनोज कुमार अग्रवाल ने की। सीएमडी ने कहा कि राजभाषा के प्रति जागरूकता केवल एक पखवाड़े तक सीमित न रहकर हमारे दैनिक कार्यसंस्कृति का हिस्सा बने, यही राजभाषा पखवाड़ा के आयोजन का व्यापक उद्देश्य है। उन्होंने कर्मियों से आह्वान किया कि वे अपने दैनिक कार्यालयीन कार्यों में हिन्दी के इस्तेमाल को प्राथमिकता दें तथा राजभाषा संबंधी गतिविधियों में सक्रिय सहभागिता निभाएं। कार्यक्रम की शुरुआत महाप्रबंधक (मानव संसाधन) कुमार मनोज के स्वागत संबोधन, कोल इंडिया गीत और अतिथियों के औपचारिक स्वागत के साथ की गई।

सामूहिक दीप प्रज्ज्वलन के साथ कार्यक्रम का औपचारिक शुभारंभ हुआ। इसके उपरांत सर्वप्रथम सीएमडी ने कर्मियों को राजभाषा की शपथ दिलाई। निदेशक (वित्त/मानव संसाधन) राजेश कुमार ने केंद्रीय गृह व सहकारिता मंत्री अमित शाह व कोल इंडिया चेयरमैन बी साईंराम के हिन्दी दिवस संदेश को पढ़कर सुनाया। कार्यक्रम का समापन वरीय प्रबंधक (मानव संसाधन/प्रशासन) संभ्रांत पांडे द्वारा प्रस्तुत धन्यवाद ज्ञापन व राष्ट्रगान के साथ हुआ। संचालन प्रबंधक (मानव संसाधन/जनसंपर्क) प्रणव कुमार ओझा ने किया।

Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव और Navratri 2026 से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candidates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।
Hindi NewsIndia Newsदैनिक कार्यों में हिन्दी को दें प्राथमिकता: सीएमडी