नवनिर्मित स्थायी परिसर से संचालित होगा माँ पाटेश्वरी विश्वविद्यालय

हिन्दुस्तान, बलरामपुर
Follow us on Google News
share

माँ पाटेश्वरी विश्वविद्यालय के नवनिर्मित स्थायी परिसर में प्रशासनिक भवन का औपचारिक उद्घाटन हुआ। कुलपति प्रो. रविशंकर सिंह ने पूजा-अर्चना के बीच कार्यालय संचालन की शुरुआत की। इस अवसर पर विश्वविद्यालय परिवार ने नए भवन के उद्घाटन का जश्न मनाया और इसके माध्यम से बेहतर प्रशासनिक व्यवस्था और सुविधाओं की उम्मीद जताई।

नवनिर्मित स्थायी परिसर से संचालित होगा माँ पाटेश्वरी विश्वविद्यालय

बलरामपुर, संवाददाता। माँ पाटेश्वरी विश्वविद्यालय की विकास यात्रा में एक महत्वपूर्ण और ऐतिहासिक अध्याय जुड़ गया है। विश्वविद्यालय का समस्त कार्यालयी कार्य अब उसके नवनिर्मित स्थायी परिसर स्थित प्रशासनिक भवन से संचालित होगा। इस अवसर पर माँ पाटेश्वरी धाम के पूज्य पीठाधीश्वर महंत मिथलेश नाथ जी महाराज के पावन सानिध्य एवं आशीर्वाद में वैदिक मंत्रोच्चार, विधिवत पूजा-अर्चना और मंगलाचरण के साथ कुलपति प्रो. रविशंकर सिंह ने नए प्रशासनिक भवन से कार्यालय संचालन का विधिवत शुभारम्भ किया। कार्यक्रम के दौरान धार्मिक अनुष्ठानों के बीच विश्वविद्यालय परिवार ने नए भवन में कार्यारंभ को उत्साह और श्रद्धा के साथ मनाया। कुलपति प्रो. रविशंकर सिंह ने कहा कि स्थायी प्रशासनिक भवन से संचालन शुरू होना विश्वविद्यालय के लिए गौरव का विषय है।

इससे प्रशासनिक व्यवस्था अधिक सुव्यवस्थित, प्रभावी और पारदर्शी बनेगी तथा विद्यार्थियों, शोधार्थियों और कर्मचारियों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराई जा सकेंगी।विश्वविद्यालय परिवार ने इस ऐतिहासिक उपलब्धि पर सभी शिक्षकों, अधिकारियों, कर्मचारियों और विद्यार्थियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। वक्ताओं ने विश्वास जताया कि माँ पाटेश्वरी विश्वविद्यालय शिक्षा, शोध, नवाचार और भारतीय सांस्कृतिक मूल्यों के क्षेत्र में नए कीर्तिमान स्थापित करते हुए निरंतर प्रगति के पथ पर अग्रसर रहेगा। समारोह के अंत में विश्वविद्यालय की उन्नति, समृद्धि और ज्ञान के प्रसार के लिए मंगलकामना की गई तथा ईश्वर से प्रार्थना की गई कि यह शिक्षण संस्थान भविष्य में उत्कृष्टता के नए आयाम स्थापित कर प्रदेश और देश का नाम रोशन करे।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव और Sawan 2026 से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candisates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।