सुपौल : वीरपुर राजकीय उच्च विद्यालय बना सरस्वती विद्या निकेतन

हिन्दुस्तान, सुपौल
Follow us on Google News
share

वीरपुर में राज्य सरकार की मॉडल स्कूल योजना के तहत राजकीय उच्च विद्यालय का ऑनलाइन उद्घाटन किया गया। समारोह में विभिन्न अधिकारियों ने भाग लिया। Prाचार्य ने बताया कि स्कूल से कक्षा 9 से 12 के छात्रों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा मिलेगी, लेकिन शिक्षकों की कमी एक चुनौती बनी हुई है।

सुपौल : वीरपुर राजकीय उच्च विद्यालय बना सरस्वती विद्या निकेतन

वीरपुर, एक संवाददाता। राज्य सरकार की मॉडल स्कूल योजना के तहत चयनित राजकीय उच्च विद्यालय, वीरपुर का रविवार को मुख्यमंत्री के ऑनलाइन कार्यक्रम के माध्यम से उद्घाटन किया गया। विद्यालय परिसर में आयोजित समारोह में बीडीओ सुजीत कुमार मिश्रा, नगर पंचायत मुख्य पार्षद सुशील कुमार साह, बीईओ अनीता कुमारी, थानाध्यक्ष संजय कुमार दास एवं प्राचार्य डॉ. तपेश्वर प्रसाद यादव ने दीप प्रज्ज्वलित कर शिलापट्ट का अनावरण किया। छात्राओं ने स्वागत गीत प्रस्तुत किया और उपस्थित लोगों ने मुख्यमंत्री के संबोधन का सीधा प्रसारण देखा। प्राचार्य ने कहा कि मॉडल स्कूल बनने से कक्षा 9 से 12 तक के विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा मिलेगी।

मुख्य पार्षद ने ई-लाइब्रेरी, आधुनिक प्रयोगशाला और प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी जैसी सुविधाओं की उम्मीद जताई। हालांकि विद्यालय में अंग्रेजी, कृषि और वाणिज्य विषय के शिक्षकों की कमी अब भी चुनौती बनी हुई है।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव और Sawan 2026 से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candisates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।