किशनगंज: मॉडल स्कूल बनने से ग्रामीण बच्चों को मिलेगी आधुनिक शिक्षा

हिन्दुस्तान, भागलपुर
Follow us on Google News
share

राज्य स्तरीय कार्यक्रम के तहत धनतोला में मॉडल स्कूल का उद्घाटन हुआ। पूर्व विधायक अवध बिहारी सिंह ने कहा कि इससे ग्रामीण विद्यार्थियों को बेहतर शिक्षा मिलेगी। प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी ने बताया कि राज्य में 551 मॉडल स्कूल स्थापित किए गए हैं। कार्यक्रम में उपस्थित सभी ने विद्यालय की स्थापना में योगदान देने वालों की सराहना की।

किशनगंज: मॉडल स्कूल बनने से ग्रामीण बच्चों को मिलेगी आधुनिक शिक्षा

दिघलबैंक, किशनगंज से विक्रम मिश्रा की रिपोर्ट। प्रखंड के प्लस टू प्रोजेक्ट उच्च विद्यालय धनतोला में रविवार को राज्य स्तरीय कार्यक्रम के तहत सरस्वती विद्या निकेतन (मॉडल स्कूल) का उद्घाटन कर नए शैक्षणिक सत्र की शुरुआत की गई। अतिथियों ने फीता काटकर एवं दीप प्रज्ज्वलित कर मॉडल स्कूल का शुभारंभ किया। इसके बाद बेगूसराय से आयोजित राज्य स्तरीय कार्यक्रम का लाइव प्रसारण देखा और सुना गया।

कार्यक्रम का महत्व

समारोह को संबोधित करते हुए पूर्व विधायक अवध बिहारी सिंह ने कहा कि मॉडल स्कूल बनने से ग्रामीण क्षेत्र के विद्यार्थियों को अब निजी विद्यालयों की तर्ज पर आधुनिक एवं गुणवत्तापूर्ण शिक्षा मिलेगी। इससे बच्चों को बेहतर शैक्षणिक माहौल और प्रतिस्पर्धी शिक्षा का अवसर मिलेगा। उन्होंने इस पहल को ग्रामीण शिक्षा के लिए महत्वपूर्ण कदम बताया।

शिक्षा अधिकारी की टिप्पणी

प्रभारी प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी नरेश मंडल ने कहा कि राज्य सरकार ने कक्षा नौवीं से 12वीं तक के विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण एवं समग्र शिक्षा उपलब्ध कराने के उद्देश्य से राज्य में 551 सरस्वती विद्या निकेतन (आदर्श विद्यालय) स्थापित किए हैं। इनमें प्लस टू प्रोजेक्ट उच्च विद्यालय धनतोला का चयन होना पूरे प्रखंड के लिए गौरव की बात है। उन्होंने शिक्षकों से पूरी निष्ठा एवं ईमानदारी के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन करते हुए विद्यालय को उत्कृष्ट बनाने का आह्वान किया।

संस्कृतिक कार्यक्रम

इससे पहले छात्राओं ने स्वागत गीत एवं सरस्वती वंदना प्रस्तुत कर अतिथियों का स्वागत किया। छात्राओं ने सांस्कृतिक कार्यक्रमों की आकर्षक प्रस्तुति भी दी। कार्यक्रम में उत्क्रमित माध्यमिक विद्यालय गंधर्वडांगा के प्रधानाध्यापक अभिराम कुमार एवं सोहन मध्य विद्यालय के प्रधानाध्यापक तेज नारायण सिंह ने विद्यालय की स्थापना से लेकर मॉडल स्कूल बनने तक की यात्रा का उल्लेख करते हुए भूमिदाताओं, स्थानीय अभिभावकों एवं शिक्षकों के योगदान की सराहना की।कार्यक्रम में विधायक प्रतिनिधि विजय कुमार सिंह, जिला परिषद सदस्य भीम प्रसाद कर्मकार, मुखिया लखीराम हांसदा, प्रभारी प्रधानाध्यापक संतोष कुमार सहित विभिन्न विद्यालयों के प्रधानाध्यापक, शिक्षक एवं बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

✦धनतोला में मॉडल स्कूल कब उद्घाटन हुआ?−
धनतोला में मॉडल स्कूल का उद्घाटन रविवार को हुआ।
Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव , CJP Protest Live और Navratri 2026 से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candidates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।
Hindi NewsNational Newsकिशनगंज: मॉडल स्कूल बनने से ग्रामीण बच्चों को मिलेगी आधुनिक शिक्षा