ग्रामीण इलाकों में भी छात्रों को मिलेगी बेहतर शिक्षा
चौसा में मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने वर्चुअल समारोह के दौरान 511 मॉडल विद्यालयों का शुभारंभ किया। अजगैवा में स्थापित मॉडल स्कूल से ग्रामीण छात्रों को बेहतर शिक्षा मिलेगी। स्कूल के उद्घाटन पर विभिन्न अतिथि और शिक्षकों ने सम्मानित किए गए। नए सत्र में 400 से अधिक छात्रों ने नामांकन किया है।

चौसा, निज संवाददाता। प्रखंड के उत्क्रमित उच्च माध्यमिक विद्यालय अजगैवा में सरस्वती विद्या निकेतन (मॉडल स्कूल) का शुभारंभ किया गया। रविवार को मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने बेगूसराय में आयोजित एक समारोह के दौरान वर्चुअल के माध्यम से चौसा के अजगैवा सहित बिहार के सभी प्रखंडों में 511 मॉडल स्कूल का शुभारंभ किया। चौसा में मॉडल स्कूल के उद्घाटन समारोह बीस सूत्री सह जदयू अध्यक्ष मनोज प्रसाद ने कहा कि सुदूरवर्ती ग्रामीण इलाके में मॉडल स्कूल की स्थापना मुख्यमंत्री का सराहनीय कदम है। उन्होंने कहा कि मॉडल स्कूल की स्थापना होने से इस इलाके के छात्रों को अब शिक्षा की बेहतर व्यवस्था मिलेगी।
उद्घाटन समारोह के दौरान विद्यालय के प्राचार्य डॉ. निरंजन कुमार नीरज और शिक्षकों ने बीस सूत्री अध्यक्ष मनोज प्रसाद, बीडीओ सरीना आजाद, सीओ उदय कांत मिश्र सहित अन्य अतिथियों को अंग वस्त्र और बुके देकर सम्मानित किया। प्राचार्य ने बताया मॉडल स्कूल में वर्ष 2026-28 के लिए सत्रारंभ कर दिया गया है। नए शैक्षणिक सत्र में अब तक करीब 400 से अधिक छात्र-छात्राओं का नामांकन की प्रक्रिया पूरी होने के बाद पढ़ाई शुरू कर दी गयी है। मौके पर भाजपा अध्यक्ष सुबोध सिंह निषाद, मुखिया शेखर पासवान, प्रेमचंद कुमार, कुंदन कुमार बंटी, संतोष भगत, सोनेलाल राय, रोहित कुमार, एचएम कुमार गंगा राम भारतीय, शिक्षक पंकज कुमार, रूपेश कुमार, मुकेश कुमार यादव, राजीव कुमार, रंजीत कुमार मौजूद रहे।


