वैदिक मंत्रोच्चार के बीच भगवान शिव परिवार की प्राण प्रतिष्ठा, देशभर से पहुंचे संत-महात्मा

हिन्दुस्तान, हरिद्वार
Follow us on Google News
share

विधि-विधान से हुई महाकामेश्वर मंदिर की स्थापना, शिव परिवार की प्राण प्रतिष्ठाअनुष्ठान के समापन पर शुक्रवार को महाकामेश्वर मंदिर की स्थापना एवं भगवान श

वैदिक मंत्रोच्चार के बीच भगवान शिव परिवार की प्राण प्रतिष्ठा, देशभर से पहुंचे संत-महात्मा

जगजीतपुर स्थित वात्सल्य गंगा आश्रम में तीन दिवसीय वैदिक अनुष्ठान के समापन पर शुक्रवार को महाकामेश्वर मंदिर की स्थापना एवं भगवान शिव परिवार की प्राण प्रतिष्ठा वैदिक मंत्रोच्चार के बीच संपन्न हुई। दीदी मां साध्वी ऋतम्भरा के सान्निध्य में आयोजित अनुष्ठान में भगवान शिव, माता पार्वती, भगवान गणेश और कार्तिकेय की प्राण प्रतिष्ठा कर क्षेत्र की सुख-समृद्धि एवं विश्व कल्याण की कामना की गई। दीदी मां साध्वी ऋतम्भरा ने कहा कि भगवान शिव की आराधना से जीवन में सुख, शांति और समृद्धि का मार्ग प्रशस्त होता है। उन्होंने कहा कि महाकामेश्वर मंदिर की स्थापना से क्षेत्र का आध्यात्मिक वातावरण और सुदृढ़ होगा तथा श्रद्धालुओं को नियमित पूजा-अर्चना का अवसर मिलेगा।

कार्यक्रम में संत-महात्माओं ने इसे सनातन संस्कृति के संरक्षण की दिशा में महत्वपूर्ण कदम बताया। मंदिर परिसर में दिनभर भजन-कीर्तन और धार्मिक अनुष्ठान चलते रहे। इस अवसर पर संजय भैयाजी, साध्वी सहृदय गिरि, स्वामी सत्यशील, स्वामी सत्यश्रवानंद गिरि, स्वामी नागेंद्र महाराज सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे।

इस खबर पर आपकी क्या राय है?

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें