वलीदाद में खुला जीविका सुधा बिक्री केंद्र
हिन्दुस्तान, जहानाबाद
मेहंदिया, निज संवाददाता डीएम ने केंद्र संचालक सूर्यमणि देवी के प्रयास की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे छोटे उद्यम महिलाओं को आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बनाने में सहायक हैं।

मेहंदिया, निज संवाददाता कलेर प्रखंड के वलीदाद पंचायत में मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना के तहत जीविका सुधा बिक्री केंद्र का उद्घाटन जिला पदाधिकारी अमीषा बैस ने किया। केंद्र से ग्रामीण महिलाओं को स्वरोजगार का अवसर मिलेगा। केंद्र पर दूध, दही, पनीर, घी, लस्सी समेत सुधा के विभिन्न उत्पाद उपलब्ध होंगे। डीएम ने केंद्र संचालक सूर्यमणि देवी के प्रयास की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे छोटे उद्यम महिलाओं को आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बनाने में सहायक हैं। मौके पर डीडीसी शैलेश कुमार, जीविका डीपीएम रागिनी कुमारी समेत अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे। फोटो- 31 अगस्त अरवल- 09 कैप्शन- अरवल के बलिदाद बाजार में सोमवार को जीविका सुधा बिक्री केन्द्र का निरीक्षण करती डीएम अमृषा बैंस व अन्य।


