चलते-चलते-- आज ही के दिन...1988

हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
Follow us on Google News
share

भारत के सबसे लंबे समुद्री सड़क पुल जिसका नाम अन्नाई इंदिरा गांधी रोड ब्रिज है, का उद्घाटन 2 अक्टूबर 1988 को किया गया था। यह पुल रामेश्वरम द्वीप को तमिलनाडु की मुख्य भूमि से जोड़ता है। इसका निर्माण कार्य 1974 में शुरू हुआ और 1988 में पूरा हुआ।

चलते-चलते-- आज ही के दिन...1988

समुद्र पर सबसे लंबा सड़क पुल हुआ था शुरू 2 अक्टूबर 1988 को समुद्र पर बने भारत के सबसे लंबे सड़क पुल का उद्घाटन हुआ था। इसका नाम अन्नाई इंदिरा गांधी रोड ब्रिज है जिसे पंबन रोड ब्रिज भी कहा जाता है। यह तमिलनाडु में मुख्य भूमि को रामेश्वरम द्वीप से जोड़ता है।- पुल का निर्माण कार्य 17 नवंबर 1974 को शुरू हुआ था और सितंबर 1988 में निर्माण पूरा हुआ।- 2 अक्टूबर 1988 को इसे यातायात के लिए खोला गया। इसका उद्घाटन तत्कालीन प्रधानमंत्री राजीव गांधी ने किया था। - इसकी कुल लंबाई करीब 2.345 किलोमीटर है। उस समय यह भारत का सबसे लंबा समुद्री सड़क पुल था।

- यह सड़क पुल पुराने पंबन रेलवे ब्रिज के समानांतर बनाया गया था। इस तरह सड़क और रेल दोनों से यात्रा आसान हुई।- इसे बनाना आसान नहीं था। 1978 में आए चक्रवात के बाद इसका काम धीमा हो गया था।- 1988 से पहले रामेश्वरम द्वीप को मुख्य भूमि से जोड़ने वाला पंबन रेलवे लिंक था।- सड़क पुल बनने के बाद बसों, कारों को सीधा रास्ता उपलब्ध हुआ।

Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candidates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।
Hindi NewsIndia Newsचलते-चलते-- आज ही के दिन...1988