कटिहार : हसनगंज में राजकीय डिग्री महाविद्यालय शुरू, 123 छात्रों के साथ पठन-पाठन का शुभारंभ

हिन्दुस्तान, भागलपुर
Follow us on Google News
share

बिहार के कटिहार जिले के हसनगंज में सरकारी डिग्री महाविद्यालय का उद्घाटन मुख्यमंत्री के द्वारा वर्चुअल माध्यम से हुआ। पूर्व उपमुख्यमंत्री तारकिशोर प्रसाद ने महाविद्यालय का विधिवत उद्घाटन करके पठन-पाठन कार्य शुरू किया। इससे ग्रामीण विद्यार्थियों को उच्च शिक्षा में आसानी होगी और आर्थिक बोझ कम होगा।

कटिहार : हसनगंज में राजकीय डिग्री महाविद्यालय शुरू, 123 छात्रों के साथ पठन-पाठन का शुभारंभ

कटिहार से शशिरमण की रिपोर्ट हसनगंज। हसनगंज प्रखंड मुख्यालय स्थित राजकीय डिग्री महाविद्यालय का शुभारंभ बुधवार को मुख्यमंत्री द्वारा वर्चुअल माध्यम से किया गया। वहीं पूर्व उपमुख्यमंत्री सह सदर विधायक तारकिशोर प्रसाद ने दीप प्रज्वलित व फीता काटकर महाविद्यालय का विधिवत उद्घाटन किया। इसके बाद दीक्षारंभ कार्यक्रम आयोजित हुआ और महाविद्यालय में पठन-पाठन कार्य की औपचारिक शुरुआत हो गई। उद्घाटन के अवसर पर छात्र-छात्राओं एवं स्थानीय लोगों में उत्साह का माहौल रहा। समारोह को संबोधित करते हुए पूर्व उपमुख्यमंत्री सह सदर विधायक तारकिशोर प्रसाद ने कहा कि बिहार सरकार शिक्षा के क्षेत्र में लगातार आधारभूत सुविधाओं का विस्तार कर रही है।

प्रथम चरण में राज्य के 211 स्थानों पर डिग्री कॉलेज स्थापित किए गए हैं, जिनमें कटिहार जिले के सात प्रखंड शामिल हैं। उन्होंने कहा कि हसनगंज में महाविद्यालय खुलने से ग्रामीण क्षेत्र के विद्यार्थियों, विशेषकर छात्राओं, को अब उच्च शिक्षा के लिए दूर-दराज के शहरों का रुख नहीं करना पड़ेगा। इससे आर्थिक बोझ कम होगा और उच्च शिक्षा का दायरा गांव तक पहुंचेगा। प्रभारी प्राचार्य डॉ. हेमंत कुमार मिश्रा ने बताया कि महाविद्यालय में अब तक 123 छात्र-छात्राओं का नामांकन हो चुका है। फिलहाल अंग्रेजी विषय के एक शिक्षक कार्यरत हैं, जबकि अन्य विषयों के शिक्षकों की नियुक्ति की प्रक्रिया जारी है। उन्होंने बताया कि विद्यार्थियों के बैठने की व्यवस्था, शौचालय सहित अधिकांश आवश्यक आधारभूत सुविधाएं उपलब्ध करा दी गई हैं तथा शैक्षणिक गतिविधियां नियमित रूप से संचालित की जाएंगी। कार्यक्रम में प्रखंड विकास पदाधिकारी रीना देवी, अंचलाधिकारी कृष्ण मोहन कुमार, जिला पार्षद मोहम्मद शाहिद अख्तर, भाजपा प्रखंड अध्यक्ष राजकुमार मंडल, मुखिया रानी देवी, रुस्तम अली, सागर यादव, पूर्व प्रमुख मनोज मंडल, मुकेश श्रीवास्तव, ज्योतिष कांत कुंवर, सदानंद तिर्की, राजीव रंजन विश्वास, मो. अजीमुद्दीन, महेंद्र मंडल, प्रधानाध्यापक पवन कुमार, विकास कुमार, अभिनंदन कुमार, जितेंद्र नारायण सहित बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि, शिक्षक, कर्मी एवं ग्रामीण उपस्थित थे।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव और Sawan 2026 से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candisates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।