सीडीओ ने किया समुदाय प्रबंधित प्रशिक्षण केंद्र का उद्घाटन

हिन्दुस्तान, इटावा औरैया
Follow us on Google News
share

जसवंतनगर में सीडीओ अजय कुमार गौतम ने राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के तहत समुदाय प्रबंधित प्रशिक्षण केंद्र का उद्घाटन किया। उन्होंने बताया कि यहां विभिन्न ट्रेडों में दीदियों को प्रशिक्षण दिया जाएगा। अब तक लगभग डेढ़ सौ दीदियों को रोजगार मिल चुका है। पंचनद मसालों का भी उद्घाटन हुआ।

सीडीओ ने किया समुदाय प्रबंधित प्रशिक्षण केंद्र का उद्घाटन

जसवंतनगर, संवाददाता। सीडीओ अजय कुमार गौतम ने रविवार को यहां ब्लॉक परिसर में राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के समुदाय प्रबंधित प्रशिक्षण केंद्र का उद्घाटन किया। उन्होंने कहा कि जिले में समूह से जुड़ी दीदियों को आत्मनिर्भर बनाने के लिए विभिन्न ट्रेडों में इस स्थान पर प्रशिक्षण प्रदान किया जाएगा। उन्होंने बताया कि स्वयं सहायता समूहों के तहत जिले में लगभग डेढ़ सौ दीदियों को अब तक मिशन पंचनद के तहत रोजगार दिलाया जा चुका है। महिलाएं कहीं कैंटीन, कहीं सैनिटरी शॉप, कहीं अपने उत्पाद बनाकर बेच रही है। इसी दौरान उन्होंने समूह द्वारा निर्मित पंचनद मसालों को लॉन्च किया। उन्होंने कहा कि मसालों की स्वच्छता एवं गुणवत्ता को बनाए रखना है।

पंचनद एक ब्रांड है और उसकी विश्वसनीयता कायम रहनी चाहिए। सीडीओ ने इससे पहले ग्राम धरबार में पंचायती राज विभाग द्वारा निर्मित तीन दुकानों का उद्घाटन किया। यह दुकानें समूह से जुड़ी महिलाओं को रोजगार करने के लिए दी गई है। उनके साथ परियोजना निदेशक एवं बीडीओ अनिल कुमार, उपायुक्त स्वत रोजगार विनय कुमार, एडीओ पंचायत देवेंद्र पाल सिंह, एडीओआईएस महेश राजपूत, एडीओ कृषि बलवीर सिंह, प्रवीण कुमार सहित राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार मिशन एवं ब्लॉक के अधिकारी व कर्मचारी मौजूद रहे।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव और Sawan 2026 से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candisates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।