55वीं वाहिनी एसएसबी पिथौरागढ़ में अंतर क्षेत्रक बैडमिंटन व टेबल टेनिस प्रतियोगिता का शुभारंभ

हिन्दुस्तान, पिथौरागढ़
Follow us on Google News
share

पिथौरागढ़ में 55वीं वाहिनी सशस्त्र सीमा बल की बैडमिंटन और टेबल टेनिस प्रतियोगिता का शुभारंभ हुआ। कमांडेंट महेंद्र प्रताप ने सभी खिलाड़ियों से निष्पक्षता और खेल भावना के साथ प्रतिस्पर्धा करने का आह्वान किया। प्रतियोगिता में विभिन्न वाहिनियों के खिलाड़ी भाग ले रहे हैं।

55वीं वाहिनी एसएसबी पिथौरागढ़ में अंतर क्षेत्रक बैडमिंटन व टेबल टेनिस प्रतियोगिता का शुभारंभ

पिथौरागढ़। 55वीं वाहिनी सशस्त्र सीमा बल में अंतर क्षेत्रक मुख्यालय बैडमिंटन एवं टेबल टेनिस प्रतियोगिता का शुभारंभ हुआ। प्रतियोगिता का उद्घाटन 55वीं वाहिनी के कमांडेंट महेंद्र प्रताप ने किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि खेल शारीरिक क्षमता बढ़ाने के साथ-साथ अनुशासन, नेतृत्व क्षमता, टीम भावना और आत्मविश्वास के विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। उन्होंने सभी खिलाड़ियों से निष्पक्षता, अनुशासन और खेल भावना के साथ उत्कृष्ट प्रदर्शन करने का आह्वान किया। तियोगिता में क्षेत्रक मुख्यालय, एसएसबी अल्मोड़ा व क्षेत्रक मुख्यालय, एसएसबी पीलीभीत के अंतर्गत आने वाली विभिन्न वाहिनियों के खिलाड़ी बैडमिंटन और टेबल टेनिस की विभिन्न स्पर्धाओं में प्रतिभाग कर रहे हैं।

इस दौरान 11वीं वाहिनी डीडीहाट के कमांडेंट अतुल कुमार राय, द्वितीय कमान अधिकारी राकेश कुमार रमण सहित एसएसबी के अन्य अधिकारी और जवान उपस्थित रहे।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव और Sawan 2026 से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candisates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।
Hindi NewsNational News55वीं वाहिनी एसएसबी पिथौरागढ़ में अंतर क्षेत्रक बैडमिंटन व टेबल टेनिस प्रतियोगिता का शुभारंभ