नवनिर्मित आंगनवाड़ी केंद्र का उद्घाटन
मधेपुरा के विशनपुर पंचायत में पीएम जनमन योजना के तहत नवनिर्मित आंगनवाड़ी केंद्र का उद्घाटन डीडीसी अनिल बसाक ने किया। कार्यक्रम में पोषक गतिविधियों का आयोजन किया गया। डीडीसी ने बच्चों के उज्जवल भविष्य और मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य पर ध्यान देने की बात की। अभिभावकों से नियमित रूप से केंद्र भेजने की अपील की गई।

मधेपुरा। पीएम जनमन योजना के तहत बाल विकास परियोजना कुमारखंड अंतर्गत विशनपुर पंचायत के नवनिर्मित आंगनवाड़ी केंद्र का उद्घाटन डीडीसी अनिल बसाक ने किया। इस अवसर पर पोषक क्षेत्र के लाभुकों का समुदाय आधारित गतिविधि अन्नप्राशन एवं गोदभाराई का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में डीडीसी ने कहा कि आंनबाड़ी केंद्र एक भवन नहीं बल्कि बच्चों के उज्जवल भविष्य, मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य, पोषण और प्रारंभिक शिक्षा का सशक्त आधार है जिला प्रोग्राम पदाधिकारी सीमा कुमारी ने अभिभावकों से अनुरोध किया कि वह अपने बच्चों को नियमित रूप से आंगनबाड़ी केंद्र भेजें और सरकार द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं का लाभ उठाएं। कहा की अगर बच्चों को प्रारंभिक अवस्था से ही उचित पोषण, शिक्षा और सुरक्षित वातावरण प्राप्त हो तो वह भविष्य में एक स्वस्थ, शिक्षित और जिम्मेदार नागरिक बनते हैं।
कार्यक्रम में बाल विकास परियोजना पदाधिकारी अजहर इमाम, सीएम फेलो गायत्री कुमारी, जिला परियोजना प्रबंधक अमन कुमार, जिला कार्यक्रम पदाधिकारी मनरेगा, कार्यपालक अभियंता मनरेगा, महिला पर्यवेक्षिका आदि मौजूद रहे।


