नावकोठी: राजकीय डिग्री महाविद्यालय का उद्घाटन 15 को
उद्घाटन के साथ ही महाविद्यालय में शैक्षणिक गतिविधियों के नए सत्र की होगी औपचारिक शुरुआत

नावकोठी,निज संवाददाता। राजकीय डिग्री महाविद्यालय, नावकोठी अध्ययन केन्द्र अकहा ररिऔना के उद्घाटन समारोह का आयोजन 15 जुलाई 2026 बुधवार को किया जाएगा। इसकी सारी तैयारी पूरी कर ली गयी है। महाविद्यालय प्रशासन ने इस अवसर पर सभी नामांकित छात्र-छात्राओं की उपस्थिति अनिवार्य कर दी है। महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ अंजनी कुमार के द्वारा जारी सूचना के अनुसार, सभी छात्र-छात्राओं को सुबह 10 बजे से कार्यक्रम की समाप्ति तक महाविद्यालय परिसर में उपस्थित रहना सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया है। महाविद्यालय प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि बिना पूर्व सूचना या उचित कारण के अनुपस्थित रहने वाले विद्यार्थियों को अनुपस्थित माना जाएगा।
महाविद्यालय प्रशासन ने विद्यार्थियों से समय पर पहुंचकर उद्घाटन समारोह को सफल बनाने में सहयोग करने की अपील की है। उद्घाटन समारोह में जनप्रतिनिधियों, प्रशासनिक अधिकारियों, शिक्षकों तथा क्षेत्र के गणमान्य के शामिल होने की संभावना है। उद्घाटन के साथ ही महाविद्यालय में शैक्षणिक गतिविधियों के नए सत्र की औपचारिक शुरुआत भी होगी। प्राचार्य ने दूसरी सूची में नामांकन हेतु चार दिनों के लिए पोर्टल खोले जाने की बात बताई है। इसमें नामांकन के लिए इच्छुक विद्यार्थी पोर्टल पर आवेदन कर सकते हैं।


