परास्नातक छात्र-छात्राओं को मिलेगी शैक्षणिक एवं व्यावहारिक प्रशिक्षण

हिन्दुस्तान, आजमगढ़
share

आजमगढ़,संवाददाता। राजकीय मेडिकल कॉलेज, आजमगढ़ में नाक कान गला विभाग द्वारा अत्याधुनिक टेम्पोरल

परास्नातक छात्र-छात्राओं को मिलेगी शैक्षणिक एवं व्यावहारिक प्रशिक्षण

आजमगढ़,संवाददाता। राजकीय मेडिकल कॉलेज, आजमगढ़ में नाक कान गला विभाग द्वारा अत्याधुनिक टेम्पोरल बोन लैब का गुरूवार को उद्घाटन किया गया। इस दौरान टेम्पोरल बोन लैब नाक कान गला विभाग में परास्नातक छात्र छात्राओं के शैक्षणिक एवं व्यावहारिक प्रशिक्षण की दृष्टि से एक महत्वपूर्ण सुविधा है।प्राचार्य डॉ.बीडी सिंह ने कहा कि टेम्पोरल बोन लैब की स्थापना राजकीय मेडिकल कॉलेज आजमगढ़ में चिकित्सा शिक्षा एवं प्रशिक्षण के स्तर को और सुदृढ़ करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। इसका लाभ जहां परास्नातक विद्यार्थियों को उच्चस्तरीय प्रशिक्षण प्रदान करने में मिलेगा, वहीं भविष्य में कान से संबंधित जटिल रोगों के उपचार एवं शल्य चिकित्सा सेवाओं को और बेहतर बनाने में भी यह सुविधा महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी।इस

मौके पर डॉ.एमके गुप्ता,मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉ. इसरत अली अंसारी एवं वाइस प्रिंसिपल डॉ. मनीषा उपाध्याय उपस्थित रहे।

Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candidates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।
Hindi NewsIndia Newsपरास्नातक छात्र-छात्राओं को मिलेगी शैक्षणिक एवं व्यावहारिक प्रशिक्षण