धर्मापुर में 9वां राष्ट्रीय पोषण माह का हुआ शुभारंभ
हिन्दुस्तान, जौनपुर
गौराबादशाहपुर में धर्मापुर ब्लॉक के शहीद हॉल में 9वें राष्ट्रीय पोषण माह का उद्घाटन हुआ। कार्यक्रम की अध्यक्षता बीडीओ कृष्णमोहन यादव ने की। गर्भवती और धात्री महिलाओं के साथ-साथ बच्चों और किशोरियों के पोषण पर चर्चा की गई। सीडीपीओ सुनीता मौर्या ने आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों को महत्वपूर्ण जानकारी दी।

गौराबादशाहपुर। धर्मापुर ब्लॉक मुख्यालय के शहीद हॉल में शुक्रवार को 9वें राष्ट्रीय पोषण माह का शुभारंभ किया गया। अध्यक्षता बीडीओ कृष्णमोहन यादव ने की। जिसमें गर्भवती, धात्री महिलाओं के साथ ही बच्चों और किशोरियों के पोषण पर चर्चा की गई। सीडीपीओ सुनीता मौर्या ने आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों और सहायिकाओं जरूरी जानकारी दी। इस मौके पर एडीओ पंचायत राजेश यादव, सुपरवाइजर ज्ञान्ती देवी, खुशबू यादव, प्रियंका यादव आदि मौजूद रहीं।


