प्रदेशीय फुटबॉल प्रतियोगिता का आज परिवहन मंत्री करेंगे उद्घाटन

हिन्दुस्तान, बलिया
Follow us on Google News
share

0 86 बालक एवं बालिका टीमें करेंगी प्रतिभाग 70वीं प्रदेशीय विद्यालयी फुटबॉल प्रतियोगिता का उद्घाटन 30 अगस्त यानि आज रविवार को वीर लोरिक स्पोर्ट्स स्टेड

प्रदेशीय फुटबॉल प्रतियोगिता का आज परिवहन मंत्री करेंगे उद्घाटन

बलिया। 70वीं प्रदेशीय विद्यालयी फुटबॉल प्रतियोगिता का उद्घाटन रविवार को वीर लोरिक स्पोर्ट्स स्टेडियम में प्रदेश सरकार के परिवहन राज्य मंत्री दयाशंकर सिंह करेंगे। तीन सितम्बर तक चलने वाली उक्त प्रदेशीय प्रतियोगिता में अंडर 14, 17 व 19 आयु वर्ग में प्रदेश की कुल 86 बालक एवं बालिका टीमें प्रतिभाग करेंगी। सुबह 11 बजे होने वाले उदघाटन समारोह में परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह के अलावा भाजपा जिलाध्यक्ष संजय मिश्र, संयुक्त शिक्षा निदेशक संजय कुमार आर्य उपस्थित रहेंगे। समाचार लिखे जाने तक लगभग ग्यारह मंडलों एवं स्पोर्ट्स कॉलेज समेत पैंतीस से अधिक टीमें बलिया पहुंच चुकी थीं। शनिवार को जिला विद्यालय निरीक्षक मनोज कुमार मिश्र एवं मंडलीय क्रीड़ा सचिव दिनेश कुमार सिंह ने खेल मैदान के साथ साथ आवासीय व्यवस्था का निरीक्षण किया।

इस दौरान जिविनि ने क्रीड़ा सचिव दिनेश प्रसाद, अरविंद कुमार सिंह, पंकज सिंह समेत सभी क्रीड़ा अध्यापकों को आयोजन की तैयारियों के निमित्त आवश्यक दिशा निर्देश दिए। गौरतलब हो कि प्रदेशीय प्रतियोगिता के मुकाबले स्टेडियम के अलावा पॉलिटेक्निक कॉलेज के खेल मैदान में खेले जाएंगे। इसके अलावा आमघाट इंटर कॉलेज के खेल मैदान को भी प्रतियोगिता के मुकाबलों के लिए तैयार किया गया है। उद्घाटन सत्र के बाद लीग राउंड के मुकाबले खेले जाएंगे।

Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव और Sawan 2026 से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candisates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।
Hindi NewsIndia Newsप्रदेशीय फुटबॉल प्रतियोगिता का आज परिवहन मंत्री करेंगे उद्घाटन