बच्चों को सेवा व अनुभव का भी पाठ पढ़ाएं शिक्षक
बरनाहल। निपुण भारत मिशन के तहत बीआरसी पर पांच दिवसीय एफएलएन प्रशिक्षण का शुभारंभ खंड बीईओ सुनील कुमार दुबे ने किया।

निपुण भारत मिशन के तहत बीआरसी पर पांच दिवसीय एफएलएन प्रशिक्षण का शुभारंभ खंड बीईओ सुनील कुमार दुबे ने किया। प्रशिक्षण में उपस्थित प्रशिक्षणार्थी शिक्षकों का स्वागत किया गया। जिसके बाद प्रशिक्षण के उद्देश्यों व बच्चों में आधारभूत साक्षरता व संख्यात्मक ज्ञान विकसित करने के बारे में जानकारी दी गई। प्रशिक्षण के प्रथम दिन एआरपी राहुल गुप्ता अनिरुद्ध कुमार द्वारा एफएलएन के प्रभावी क्रियान्वयन के उद्देश्य से वीणा पाठ्यपुस्तक पर विस्तृत चर्चा की गई। उन्होंने वीणा पाठ्यपुस्तक की विषय-वस्तु व बच्चों को भाषा कौशल से जोड़ने वाली विभिन्न गतिविधियों के बारे में प्रतिभागी शिक्षकों के साथ चर्चा की। इस दौरान एआरपी हरेंद्र बैंस व आशुतोष शरण मिश्रा ने कहा कि बच्चों को केवल पाठ पढ़ाने के बजाय सेवा, अनुभव व सहभागिता के माध्यम से सीखने के अवसर प्रदान किए जाने चाहिए।


