एनसीसी कैडेट्स का 10 दिनी प्रशिक्षण शिविर शुरू
हिन्दुस्तान, धनबाद
धनबाद में फाइव झारखंड बटालियन एनसीसी द्वारा 10 दिनी संयुक्त वार्षिक प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया गया। इस शिविर में लगभग 500 एनसीसी कैडेट्स भाग ले रहे हैं। उद्घाटन कमांड अधिकारी कर्नल अनिमेष झा ने किया, जिसमें मेजर सीमा जायसवाल और सूबेदार आरपी सिंह भी उपस्थित थे।

धनबाद। फाइव झारखंड बटालियन एनसीसी आयोजित 10 दिनी संयुक्त वार्षिक प्रशिक्षण शिविर का शुभारंभ डीआईटी धनबाद परिसर में किया गया। शिविर में लगभग 500 एनसीसी कैडेट्स हिस्सा ले रहे हैं। शिविर का उद्घाटन कमांड अधिकारी कर्नल अनिमेष झा ने किया। मौके पर मेजर सीमा जायसवाल, सूबेदार आरपी सिंह समेत अन्य मौजूद थे।


