आरएसएम में नवप्रवेशित विद्यार्थियों का दीक्षारम्भ कार्यक्रम आयोजित

हिन्दुस्तान, बिजनौर
Follow us on Google News
share

आरएसएम डिग्री कॉलेज में कृषि एवं कला संकाय के नवप्रवेशित विद्यार्थियों के लिए एक दीक्षारम्भ कार्यक्रम आयोजित किया गया। प्राचार्या प्रो. रश्मि शर्मा रावल ने विद्यार्थियों को महाविद्यालय की मूल्य और अनुशासन से अवगत कराया। मुख्य अतिथि भक्ति राठौर ने विद्यार्थियों को उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं।

आरएसएम में नवप्रवेशित विद्यार्थियों का दीक्षारम्भ कार्यक्रम आयोजित
आरएसएम में नवप्रवेशित विद्यार्थियों का दीक्षारम्भ कार्यक्रम आयोजित

आरएसएम डिग्री कॉलेज में कृषि एवं कला संकाय के नवप्रवेशित विद्यार्थियों के लिए दीक्षारम्भ कार्यक्रम का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम में महाविद्यालय की प्राचार्या प्रो. रश्मि शर्मा रावल ने नवप्रवेशित विद्यार्थियों का स्वागत करते हुए उन्हें महाविद्यालय की गौरवशाली परंपरा, अनुशासन, निर्धारित ड्रेस कोड तथा नियमित अध्ययन के महत्व से अवगत कराया। उन्होंने विद्यार्थियों से महाविद्यालय की गरिमा बनाए रखते हुए अपने व्यक्तित्व के सर्वांगीण विकास के लिए विभिन्न सह-पाठ्यक्रम गतिविधियों में सक्रिय भागीदारी करने का आह्वान किया। मुख्य अतिथि भक्ति राठौर ने विद्यार्थियों को उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं देते हुए उन्हें लगन, अनुशासन एवं सकारात्मक सोच के साथ अपने लक्ष्य की ओर अग्रसर होने को प्रेरित किया।

इस अवसर पर प्रो. अमित कुमार सिंह, प्रो. एसएल पाल, प्रो. शौराज सिंह, डॉ. रामकुमार सिंह, प्रो. मनोज कुमार, प्रो. रमाकांत, डॉ. रवि धनकड़, डॉ. राजेश कुमार, डॉ. भावना वत्सल रहे। संचालन डॉ. गोपाल कृष्ण तिवारी ने किया।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव , CJP Protest Live और Navratri 2026 से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candidates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।
Hindi NewsNational Newsआरएसएम में नवप्रवेशित विद्यार्थियों का दीक्षारम्भ कार्यक्रम आयोजित