व्यक्तित्व निर्माण, संस्कार व जीवन-मूल्यों का विकास करता है कॉलेज
कानपुर में डीएवी पीजी कॉलेज के विज्ञान संकाय में नवप्रवेशित छात्र-छात्राओं के लिए दीक्षारंभ कार्यक्रम का आयोजन किया गया। प्राचार्य प्रो. मनोज जौहरी ने शिक्षा के साथ सामाजिक, नैतिक और अनुशासनिक पहलुओं पर बल दिया। छात्रों को सक्रिय सहभागिता और सकारात्मक सोच अपनाने के लिए प्रोत्साहित किया गया।

कानपुर। डीएवी पीजी कॉलेज के डॉ. नागेंद्र स्वरूप स्मार्ट लेक्चर हॉल में शुक्रवार को विज्ञान संकाय के नवप्रवेशित छात्र-छात्राओं के लिए दीक्षारंभ कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता कॉलेज के प्राचार्य प्रो. मनोज जौहरी ने किया। उन्होंने कहा कि महाविद्यालय केवल शिक्षा प्राप्त करने का केंद्र नहीं, बल्कि व्यक्तित्व निर्माण, संस्कार, अनुशासन एवं जीवन-मूल्यों के विकास का भी सशक्त माध्यम है। उन्होंने छात्रों से नियमित अध्ययन, समयबद्धता, सकारात्मक सोच तथा कॉलेज की विभिन्न शैक्षणिक एवं सह-पाठ्यक्रम गतिविधियों में सक्रिय सहभागिता करने का निर्देश दिया। संयोजक वनस्पति विज्ञान विभागाध्यक्ष प्रो. जितेंद्र मोहन शैक्षणिक व्यवस्था से अवगत कराया। डीएसडब्ल्यू प्रो. पंकज टण्डन ने छात्र कल्याण योजनाओं, अनुशासन, छात्र-हितैषी गतिविधियों एवं विभिन्न नवाचारों के बारे में बताया।
प्रो. सुनीत अवस्थी, प्रो. लोकेश सक्सेना, डॉ. दिवाकर पटेल, डॉ. चंद्र सौरभ, डॉ. राजन दीक्षित ने भी जानकारी दी। प्रो. राजीव श्रीवास्तव, डॉ. चारू चतुर्वेदी मौजूद रहे।


