ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News देशखौफनाक: मध्य प्रदेश में पानी विवाद पर महिला को जिंदा जलाया, हालत गंभीर

खौफनाक: मध्य प्रदेश में पानी विवाद पर महिला को जिंदा जलाया, हालत गंभीर

मध्य प्रदेश के बैतूल जिला मुख्यालय से करीब पांच किलोमीटर दूर बडोरा में पानी भरने को लेकर हुए मामूली विवाद में एक महिला को गुरुवार की सुबह कथित रूप से उसी के ससुराल वालों ने जिंदा जला दिया। 80 से 85...

खौफनाक: मध्य प्रदेश में पानी विवाद पर महिला को जिंदा जलाया, हालत गंभीर
एजेंसी ,बैतूल।Thu, 18 Jul 2019 07:57 PM
ऐप पर पढ़ें

मध्य प्रदेश के बैतूल जिला मुख्यालय से करीब पांच किलोमीटर दूर बडोरा में पानी भरने को लेकर हुए मामूली विवाद में एक महिला को गुरुवार की सुबह कथित रूप से उसी के ससुराल वालों ने जिंदा जला दिया। 80 से 85 प्रतिशत तक झुलसी महिला की हालत गंभीर है।
 

बैतूल बाजार थाना प्रभारी भैयालाल उइके ने बताया कि बडोरा स्थित कृष्णा नगर निवासी 40 वर्षीय द्वारका बाई को केरोसिन डालकर जिंदा जला दिया गया। 
 

उन्होंने कहा कि घटना के तुरंत बाद उसे गंभीर हालत में इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां से उसे भोपाल रेफर किया गया। पीड़ित महिला ने अपने ससुर भादिया साहू, सास रामरति बाई, देवरानी लल्ली बाई साहू, देवर राजेंद्र साहू और भोला साहू पर जिंदा जलाने का आरोप लगाया है। उसकी शिकायत पर इन सभी आरोपियों के खिलाफ आईपीसी की धारा 307 के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। शीघ्र आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

ये भी पढ़ें: खोजी कुत्तों के तबादले पर पूर्ववर्ती शिवराज सरकार को कांग्रेस ने घेरा

विवाद की वजह: 
पीड़ित महिला और आरोपी पक्ष के लोग पहले एक साथ रहते थे पर कुछ महीने पहले अलग हो गए। पीड़ित के हिस्से में सेप्टिक टैंक आया और आरोपी पक्ष के हिस्से में पानी का नल। आरोपी पक्ष द्वारा पीड़ित पक्ष को नल से पानी नहीं भरने दिया जा रहा था। वहीं, सेप्टिक टैंक का उपयोग पीड़ित पक्ष के द्वारा आरोपी पक्ष को नहीं करने दिया जा रहा था। इसी बात को लेकर दोनों के बीच विवाद था।  

पति को घर में बंद किया : 
जब आरोपियों ने वारदात को अंजाम दिया, तब पीड़ित महिला के पति राजू साहू और उसके बच्चों को घर के अंदर बंद कर दिया था। पति राजू साहू ने घर से बाहर निकलते ही पत्नी और बच्चों को बचाने का प्रयास किया, लेकिन तब तक बहुत देर हो चुकी थी। वह गंभीर रूप से झुलस चुकी थी।

ये भी पढ़ें: पति को पाने की मन्नत मांगने गई थी मंदिर, सड़क दुर्घटना में हुई मौत

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें