अंकित हत्याकांड पर सांसद इमरान मसूद ने पुलिस को घेरा
हिन्दुस्तान, शामली
बाबरी। सहारनपुर सांसद इमरान मसूद ने बंतीखेड़ा गांव में अंकित बालियान के परिजनों से मिलकर शोक जताया। उन्होंने कहा कि पुलिस की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाते हुए इस हत्या को दुस्साहसपूर्ण करार दिया। उन्होंने चिंता जताई कि सार्वजनिक स्थान पर ऐसी वारदातें हो रही हैं और आरोपियों के खिलाफ अभी तक कार्रवाई नहीं हो पाई है।

बाबरी। सहारनपुर सांसद इमरान मसूद शनिवार को बंतीखेड़ा गांव पहुंचे और अंकित बालियान के परिजनों से मुलाकात कर शोक संवेदना जताई। उन्होंने हत्याकांड को बेहद दुस्साहसपूर्ण बताते हुए पुलिस की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल खड़े किए। सांसद ने कहा कि सार्वजनिक स्थान पर इस तरह वारदात को अंजाम दिया जाना चिंता का विषय है। इमरान मसूद ने कहा कि अंकित की बीच चौराहे हत्या ने पुलिस की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं। उन्होंने कहा कि प्रदेश में अपराधियों के खिलाफ एनकाउंटर की कार्रवाई की खूब चर्चा होती है, लेकिन “एनकाउंटर अब कहां चला गया?” उन्होंने सवाल किया कि इतनी गंभीर वारदात के बावजूद अभी तक आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई क्यों नहीं हो सकी है।सांसद
ने कहा कि हत्याकांड का जल्द से जल्द पर्दाफाश होना चाहिए ओर हत्यारो पर कड़ी कार्रवाई होनी चाहिए।


