अभिनेता इमरान खान को 28 अक्तूबर तक भारत छोड़ने का नोटिस

हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
share

अपडेट नोट--‘दीपके अभिनेता इमरान खान के समर्थन में आए’ बॉक्स जोड़ा गया है

अभिनेता इमरान खान को 28 अक्तूबर तक भारत छोड़ने का नोटिस

मुंबई, एजेंसी। बॉलीवुड अभिनेता इमरान खान को मुंबई पुलिस ने गुरुवार को भारत छोड़ने का नोटिस भेजा है। अभिनेता आमिर खान के भांजे इमरान ने इस नोटिस के खिलाफ बॉम्बे हाईकोर्ट जाने का फैसला किया है।

दरअसल, अमेरिका की नागरिकता रखने वाले खान ने मुख्य निर्वाचन आयुक्त (सीईसी) ज्ञानेश कुमार के खिलाफ हाल में मुंबई में हुए एक प्रदर्शन में हिस्सा लिया था। प्रशासन का आरोप है कि विदेशी नागरिक होने के बावजूद राजनीतिक गतिविधि में शामिल होकर उन्होंने आव्रजन और विदेशी अधिनियम के नियमों का उल्लंघन किया है। मुंबई पुलिस के नोटिस में 43-वर्षीय अभिनेता से 28 अक्तूबर तक देश छोड़ने को कहा गया है।

नोटिस को हाईकोर्ट में चुनौती देंगे इमरान

याचिका में कहा, ऐसा कोई नियम नहीं

इस नोटिस के बाद इमरान के वकील जुल्फिकार मेमन ने बताया कि शुक्रवार या सोमवार तक हाईकोर्ट में याचिका दायर कर सकते हैं। याचिका के अनुसार, कानून या किसी नियम में ऐसा कोई प्रावधान नहीं है, जो ओसीआई (ओवरसीज सिटीजनशिप ऑफ इंडिया) कार्डधारक को विरोध-प्रदर्शन में हिस्सा लेने से रोकता हो। याचिका दायर होने के बाद, इसे तत्काल सुनवाई के लिए मुख्य न्यायाधीश महेश चंद्र त्रिपाठी और न्यायमूर्ति अद्वैत सेठना की खंडपीठ के समक्ष रखे जाने की संभावना है।

-----------------

सोमैया ने कार्रवाई की मांग की

भाजपा नेता सोमैया ने की थी कार्रवाई की मांग

भाजपा के पूर्व सांसद किरीट सोमैया ने इमरान खान के विदेशी नागरिक होने के बावजूद प्रदर्शन में शामिल होने पर अभिनेता के खिलाफ कार्रवाई की मांग की थी और मुंबई पुलिस से यह स्पष्ट करने का आग्रह किया था कि क्या कोई विदेशी नागरिक ऐसे आंदोलनों में भाग ले सकता है। भाजपा नेता ने आरोप लगाया कि अभिनेता का जन्म और शिक्षा अमेरिका में हुई, लेकिन उन्होंने भारत में रहकर आजीविका कमाई और साथ ही सरकार का विरोध करने वाली राजनीतिक गतिविधियों में भाग लिया। उन्होंने अभिनेता के खिलाफ पुलिस कार्रवाई का स्वागत किया और मांग की कि इसी तरह की गतिविधियों में शामिल अन्य लोगों को भी देश से निर्वासित किया जाना चाहिए।

विपक्ष ने सरकार पर सवाल उठाए

विपक्ष ने सरकार पर साधा निशाना

इमरान खान को नोटिस भेजने के मामले में महाराष्ट्र में विपक्षी दलों ने सरकार पर निशाना साधा। यहां पत्रकारों से बात करते हुए शिवसेना (यूबीटी) नेता संजय राउत ने कहा, अगर युवाओं के समर्थन में हुए विरोध प्रदर्शन में हिस्सा लेने की वजह से इमरान खान को देश छोड़ने के लिए कहा जा रहा है, तो इसका मतलब है कि सरकार डरी हुई है। उन्होंने कहा कि बॉलीवुड के कई सितारे एनआरआई (प्रवासी भारतीय) हैं या विदेशी नागरिक हैं। राउत ने यह भी सवाल उठाया कि सरकार बांग्लादेश की पूर्व प्रधानमंत्री शेख हसीना को देश छोड़ने के लिए क्यों नहीं कहती।

वहीं, एनसीपी(एसपी) की कार्यकारी अध्यक्ष सुप्रिया सुले ने कहा कि खान ने कोई अपराध नहीं किया है, उन्होंने सिर्फ एक विरोध प्रदर्शन में हिस्सा लिया था। जबकि, कई ऐसे नेता हैं जिन पर दुष्कर्म और हत्या जैसे गंभीर आरोप हैं और वे अभी भी कई राज्यों के मुख्यमंत्री के रूप में काम कर रहे हैं। बारामती से सांसद सुले ने कहा, हर किसी को विरोध करने का अधिकार है। अब कोई कह सकता है कि उनके (खान के) पास विदेशी पासपोर्ट है। मेरे कई दोस्त विदेश में रहते हैं, वे भी विरोध प्रदर्शन करते हैं।

अभिजीत दीपके ने किया इमरान का समर्थन

दीपके अभिनेता इमरान खान के समर्थन में आए

नई दिल्ली, एजेंसी। सीजेपी के संस्थापक अभिजीत दीपके ने गुरुवार को अमेरिकी गायिका मैरी मिलबेन और बॉलीवुड अभिनेता इमरान खान की तुलना करते हुए सवाल उठाया कि एक अमेरिकी तो भाजपा के पक्ष में बोल सकती है, लेकिन एक ओसीआई कार्डधारक ऐसा क्यों नहीं कर सकता?

अक्सर पूछे जाने वाले सवाल

✦मुंबई पुलिस ने इमरान खान को क्या नोटिस दिया?−
मुंबई पुलिस ने इमरान खान से 28 अक्तूबर तक देश छोड़ने को कहा है।
Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candidates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।
Hindi NewsIndia Newsअभिनेता इमरान खान को 28 अक्तूबर तक भारत छोड़ने का नोटिस