बच्चों की पढ़ाई और गतिविधियों की जानकारी लेने जिला स्कूल पहुंचे डीडीसी

हिन्दुस्तान, भागलपुर
share

भागलपुर में स्कूली शिक्षा की गुणवत्ता में सुधार के लिए सभी मॉडल स्कूलों में अलग-अलग वरीय प्रशासनिक अधिकारियों को नामित किया गया है। डीडीसी रवि राकेश ने जिला स्कूल जाकर बच्चों से बातचीत की, उनकी गतिविधियों की जानकारी ली और चित्रों के माध्यम से छात्रों की रचनात्मकता को देखा। परीक्षा परिणाम भी जारी किया गया।

बच्चों की पढ़ाई और गतिविधियों की जानकारी लेने जिला स्कूल पहुंचे डीडीसी

भागलपुर, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। स्कूली शिक्षा की गुणवत्ता में सुधार और छात्रों के सर्वांगीण विकास के उद्देश्य से जिले के सभी मॉडल स्कूलों के लिए अलग-अलग वरीय प्रशासनिक अधिकारियों को विशेष रूप से नामित किया गया है। वहीं बुधवार को डीडीसी रवि राकेश जिला स्कूल पहुंचे और उन्होंने स्कूल के बच्चों से बातचीत कर उनकी पढ़ाई, स्कूल की गतिविधियों और अन्य विषयों की जानकारी ली। प्रधानाध्यापिका शतदल मंजरी ने बताया कि इस दौरान बच्चों से भारत का मानचित्र बनवाया गया। उन्होंने बच्चों द्वारा बनाए गए चित्रों को देखा और उनमें सुधार के लिए सुझाव भी दिए। इस दौरान शिक्षकों और अभिभावकों की भी मौजूदगी रही, और पैरेंट्स मीटिंग का भी आयोजन किया गया।

साथ ही परीक्षा का परिणाम भी जारी किया गया।

Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candidates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।
Hindi NewsIndia Newsबच्चों की पढ़ाई और गतिविधियों की जानकारी लेने जिला स्कूल पहुंचे डीडीसी