108 एंबुलेंस के ईएमटी को प्रशिक्षण की जरूरत : सीएमओ

हिन्दुस्तान, शाहजहांपुर
Follow us on Google News
share

शाहजहांपुर, संवाददाता। जिले में संचालित 108 एंबुलेंस सेवा की कार्यप्रणाली में सुधार के लिए मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. विवेक मिश्रा ने एंबुलेंस सेवा क

108 एंबुलेंस के ईएमटी को प्रशिक्षण की जरूरत : सीएमओ

शाहजहांपुर। जिले में संचालित 108 एंबुलेंस सेवा की कार्यप्रणाली में सुधार के लिए मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. विवेक मिश्रा ने एंबुलेंस सेवा की समीक्षा करते हुए इमरजेंसी मेडिकल टेक्नीशियन (ईएमटी) के प्रशिक्षण पर विशेष जोर दिया है। उन्होंने कहा कि मरीजों को बेहतर और समयबद्ध प्राथमिक उपचार उपलब्ध कराने के लिए ईएमटी का व्यवहारिक एवं तकनीकी रूप से दक्ष होना आवश्यक है। गुरूवार को सीएमओ ने 108 एंबुलेंस सेवा के जिला मैनेजर को तलब कर सभी एंबुलेंस में ऑक्सीजन सिलेंडर, आवश्यक दवाएं और जीवनरक्षक उपकरण हर समय उपलब्ध रखने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि किसी भी एंबुलेंस में ऑक्सीजन की कमी या उपकरणों की खराबी नहीं मिलनी चाहिए।

नियमित रूप से सभी वाहनों की जांच कर उनकी रिपोर्ट भी तैयार की जाए। समीक्षा के दौरान कुछ एंबुलेंस कर्मियों की कार्यशैली पर सवाल उठने के बाद सीएमओ ने सभी ईएमटी का दोबारा प्रशिक्षण कराने और उनके कार्य का समय-समय पर मूल्यांकन करने के निर्देश दिए।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव और Sawan 2026 से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candisates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।
Hindi NewsNational News108 एंबुलेंस के ईएमटी को प्रशिक्षण की जरूरत : सीएमओ