इंटर्नशिप में अनुपस्थित होने पर बैचलर की डिग्री पर संकट

हिन्दुस्तान, पटना
Follow us on Google News
share

पीपीयू ने यूजी सत्र 2023-2027 के पांचवें सेमेस्टर के छात्रों के लिए इंटर्नशिप प्रमाण पत्र और दस्तावेज जमा करने की अंतिम तिथि 20 जून तय की है। जो विद्यार्थी समय पर दस्तावेज जमा नहीं करेंगे, उन्हें इंटर्नशिप में अनुपस्थित माना जाएगा, जिससे उनकी डिग्री प्रभावित हो सकती है।

इंटर्नशिप में अनुपस्थित होने पर बैचलर की डिग्री पर संकट

पीपीयू ने यूजी सत्र 2023-2027 में पाचंवें सेमेस्टर में इंटर्नशिप को लेकर जरूरी सूचना जारी की है। विवि ने सभी छात्र-छात्राओं को इंटर्नशिप प्रमाण पत्र और संबंधित आवश्यक दस्तावेज पोर्टल पर 20 जून तक जमा करने का अंतिम मौका दिया है। निर्धारित अवधि में नहीं जमा करने वाले विद्यार्थी इंटर्नशिप में ‘अनुपस्थित’ माने जाएंगे। इससे उनकी बैचलर की डिग्री संकट में आ सकती है। विवि ने सभी प्राचार्य और कॉलेज के नई शिक्षा नीति समन्वयकों (एनईपी) को अपलोड किए गए इंटर्नशिप प्रमाण पत्रों और दस्तावेजों को 24 जून तक अनिवार्य रूप से सत्यापित करने के निर्देश दिए हैं। विवि ने पहले ही दस्तावेज जमा करने को कहा था।

लेकिन कई विद्यार्थी जमा नहीं कर सके थे। इसके बाद छात्रहित में विद्यार्थियों को अंतिम मौका दिया गया है। परीक्षा नियंत्रक प्रो. डॉ. मनोज कुमार ने इस संबंध में सूचना जारी की है। उन्होंने स्पष्ट कहा है कि जो विद्यार्थी निर्धारित अवधि में प्रमाण पत्र और दस्तावेज जमा नहीं करेंगे बाद में उनके अनुरोध पर विचार नहीं किया जाएगा।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव और Sawan 2026 से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candisates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।
Hindi NewsNational Newsइंटर्नशिप में अनुपस्थित होने पर बैचलर की डिग्री पर संकट