​मेरठ: ऑल इंडिया इंडियन बैंक पेंशनर्स एंड रिटायरिस एसोसिएशन की बैठक आयोजित

हिन्दुस्तान, मेरठ
Follow us on Google News
share

मेरठ में होटल राजहंस रीजेंसी में ऑल इंडिया इंडियन बैंक पेंशनर्स एंड रिटायरिस एसोसिएशन की महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन किया गया। महासचिव कामरेड केके सिंह ने संगठन की नवीनतम जानकारी साझा की और सदस्यों को आश्वासन दिया कि कॉर्पोरेट ऑफिस में लंबित मुद्दों का प्राथमिकता से समाधान किया जाएगा।

​मेरठ: ऑल इंडिया इंडियन बैंक पेंशनर्स एंड रिटायरिस एसोसिएशन की बैठक आयोजित

मेरठ ऑल इंडिया इंडियन बैंक पेंशनर्स एंड रिटायरिस एसोसिएशन की यूपी वेस्ट स्टेट यूनिट द्वारा होटल राजहंस रीजेंसी में एक महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन किया गया। ​यह बैठक संगठन के महासचिव कामरेड केके सिंह के मेरठ आगमन के अवसर पर आयोजित की गई थी। कार्यक्रम की अध्यक्षता स्टेट प्रेसिडेंट कामरेड एमएस शर्मा ने की। इस बैठक में यूपी वेस्ट स्टेट यूनिट, मेरठ जोनल यूनिट, मुरादाबाद जोनल यूनिट और अलीगढ़ के विभिन्न पदाधिकारी विशेष रूप से उपस्थित रहे। स्टेट सेक्रेटरी अनिल शर्मा ने सभा का संचालन करते हुए अपनी यूनिट की उपलब्धियों और चल रही गतिविधियों का विस्तृत विवरण प्रस्तुत किया। महासचिव कामरेड केके सिंह का संगठन के सदस्यों द्वारा गर्मजोशी से स्वागत किया गया।

उन्होंने संगठन से संबंधित नवीनतम जानकारी साझा की और सदस्यों को आश्वस्त किया कि कॉर्पोरेट ऑफिस में लंबित पड़े साथियों के मुद्दों को प्राथमिकता के आधार पर हल कराया जाएगा।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव और Sawan 2026 से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candisates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।