एकमा सभागार में ईसीजीसी की बैठक चार को
हिन्दुस्तान, भदोही
एकमा सभागार में ईसीजीसी की बैठक चार को क क कक क क क क क क क क क क क

भदोही, संवाददाता। शहर के मर्यादपट्टी एकमा सभागार में चार अगस्त को साढ़े 10 बजे से निर्यातकों की महत्वपूर्ण बैठक होगी। इस दौरान ईसीजीसी लिमिटेड, वाराणसी के अफसर भी मौजूद रहेंगे। बैठक में ईसीजीसी की पॉलिसी योजनाएं, पॉलिसी की शर्तों और नियमों का पालन, क्लेम प्रोसेसिंग और डॉक्यूमेंटेशन। डिजिटल तकनीक को अपनाने, यूपी निर्यात प्रोत्साहन नीति, निर्यात क्रेडिट बीमा सहायता योजना के प्रीमियम पर 30 फीसदी प्रतिपूर्ति, भारत सरकार द्वारा (निर्यात सुविधा के लिए लचीलापन और लॉजिस्टिक्स हस्तक्षेप) आदि मसलों पर मंथन किया जाएगा। इस मौके पर मुंबई से महाप्रबंधक आरके पांडियन और कोलकाता से डीजीएम और क्षेत्रीय प्रबंधक पार्थ पी बनर्जी मुख्य अतिथि होंगे।
एकमाध्यक्ष उमेश कुमार गुप्त मुन्ना ने निर्यातकों से समय पर पहुंचने का आह्वान किया।


