हिन्दी के उपयोग पर दिया जोर
हिन्दुस्तान, दरभंगा
दरभंगा में सोमवार को हिन्दी दिवस पर सांसद डॉ. गोपाल जी ठाकुर ने हिन्दी भाषा के महत्व पर बल दिया। उन्होंने बताया कि हिन्दी भाषा देश को एक सूत्र में बांधने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है। साथ ही, सरकारी और वैधानिक स्तर पर हिन्दी के उपयोग को बढ़ाने की आवश्यकता बताई।

दरभंगा। देश को एक सूत्र में बांधकर आगे बढ़ाने में हिन्दी भाषा का महत्वपूर्ण स्थान है। क्षेत्रीय तथा आंचलिक भाषाओं के स्थानीय स्तर पर उपयोग के साथ सरकारी तथा वैधानिक स्तर पर हिन्दी के उपयोग को बढ़ावा देने की आवश्यकता है। ये बातें सोमवार को राष्ट्रभाषा हिन्दी दिवस पर स्थानीय सांसद सह लोकसभा में भाजपा सचेतक डॉ. गोपाल जी ठाकुर ने बलभद्रपुर स्थित संसदीय कार्यालय में पार्टी कार्यकर्ता के बीच कही। इस दौरान उन्होंने हिन्दी के उपयोग पर जोर दिया। सांसद डॉ. ठाकुर ने हिन्दी को भारतीय भाषाओं के बीच संवाद, संपर्क और समन्वय की महत्वपूर्ण कड़ी बताया।


