सरस्वती शिशु विद्या मंदिर में हिंदी को तकनीकी क्षेत्रों से जोड़ने पर बल
हिन्दुस्तान, रांची
रांची में सरस्वती शिशु विद्या मंदिर में हिंदी पखवाड़ा के तहत कार्यक्रम आयोजित किया गया, जिसमें मुख्य वक्ता मनीष मिश्रा ने तकनीकी क्षेत्रों में हिंदी के पाठ्यक्रमों और नई शब्दावली की आवश्यकता की बात की। उन्होंने हिंदी को संवैधानिक मान्यता के साथ-साथ आम जन की भाषा बनाने पर बल दिया।

रांची। सरस्वती शिशु विद्या मंदिर, धुर्वा में शनिवार को हिंदी पखवाड़ा के तहत कार्यक्रम का आयोजन किया गया। मुख्य वक्ता डीएसपीएमयू के सहायक प्राध्यापक मनीष मिश्रा ने चिकित्सा, एआई और तकनीकी क्षेत्रों में हिंदी माध्यम के पाठ्यक्रमों और नई शब्दावली गढ़ने की आवश्यकता पर बल दिया। कहा कि संवैधानिक मान्यता के साथ-साथ हिंदी को जन-जन के प्रयोग की भाषा बनाना जरूरी है। डॉ धनेश्वर महतो, आशीष नाथ शाहदेव, प्राचार्य ललन कुमार, उपप्राचार्या मीना कुमारी मौजूद रहीं।
ये भी पढ़ें:डीएवी आनंद स्वामी पब्लिक स्कूल में गोष्ठी

