मेरे सपनों का भारत कार्यक्रम तैयारी का सीडीओ किए समीक्षा
मेरे सपनों का भारत कार्यक्रम तैयारी का सीडीओ किए समीक्षा मेरे सपनों का भारत कार्यक्रम तैयारी का सीडीओ किए समीक्षा मेरे सपनों का भारत कार्यक्रम तैयारी

ज्ञानपुर, संवाददाता। डीएम शैलेश कुमार के निर्देशन में मंगलवार को सीडीओ बाल गोविंद शुक्ल ने विकास भवन सभा कक्ष में सेवा संकल्प अभियान के क्रियान्वयन संबंधित बैठक अधिकारियों संग ली। इसमें मेरे सपनों के भारत कार्यक्रम तैयारी की समीक्षा करते हुए विभागीय अधिकारियों को दिशा-निर्देश दिए।
कार्यक्रमों की तैयारी
इस दौरान डीएम ने बताया कि मेरे सपनों का भारत को लेकर चित्र सेवा, सेवा की कहानी, डिजिटल एवं लीला अभियान सहित विभिन्न बिंदुओं पर विचार-विमर्श करते हुए कार्यक्रमों की प्रभावी तैयारी एवं सफल क्रियान्वयन को लेकर समीक्षा करते हुए निर्देशित किया गया। जिले में 17 से 26 सितंबर के मध्य बेसिक शिक्षा विभाग के तहत कक्षा 6 से 8 तक के समस्त सरकारी एवं निजी विद्यालयों में ‘मेरे सपनों का भारत’ विषय पर पेंटिंग/पोस्टर प्रतियोगिता आयोजित कराई जाएगी। प्रतियोगिता में विगत 10 वर्षों में देश एवं विभिन्न क्षेत्रों में हुई उल्लेखनीय उपलब्धियों को रचनात्मक रूप से प्रदर्शित किया जाएगा।
प्रदर्शनी का आयोजन
26 से दो अक्टूबर के बीच जिला स्तर पर चयनित उत्कृष्ट पोस्टर एवं चित्रों की प्रदर्शनी लगाकर भव्य कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। इसमें विद्यार्थियों के साथ अभिभावकों, शिक्षकों, जनप्रतिनिधियों एवं वरिष्ठ अधिकारियों की सहभागिता सुनिश्चित की जाएगी। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी को कार्यक्रम के सुचारू आयोजन के लिए जिला स्तर पर नोडल अधिकारी बनाया गया है तथा संबंधित विद्यालयों के नोडल अधिकारियों के साथ समन्वय स्थापित कर आवश्यक तैयारियां पूर्ण कराने के निर्देश दिए गए। माध्यमिक शिक्षा विभाग के तहत कक्षा 9 से 12 तक के विद्यार्थियों के लिए भी मेरे सपनों का भारत विषय पर भाषण एवं पोस्टर प्रतियोगिताओं का आयोजन विद्यालय स्तर पर 17 से 26 सितंबर के मध्य कराया जाएगा। इस मौके पर प्राचार्य वीएन जीआईसी आलोक तिवारी समेत अन्य अधिकारी उपस्थित थे।


