फैसला वापस नहीं लिया तो आंदोलन रहेगा जारी

हिन्दुस्तान, अल्मोड़ा
Follow us on Google News
share

मोहन स्थित आईएमपीसीएल को निजी हाथों में सौंपे जाने के फैसले के खिलाफ कर्मचारी प्रदर्शन कर रहे हैं। प्रदर्शनकारियों में आक्रोश है और वे सरकार के खिलाफ नारेबाजी कर रहे हैं। 43 दिनों से जारी इस धरना-प्रदर्शन में हजारों लोगों की नौकरी प्रभावित होने का डर है। अगर फैसला नहीं बदला गया तो आंदोलन और भी उग्र किया जाएगा।

फैसला वापस नहीं लिया तो आंदोलन रहेगा जारी

सल्ट। मोहान स्थित आईएमपीसीएल को निजी हाथों में दिए जाने का विरोध थमने का नाम नहीं ले रहा है। सोमवार को कर्मचारियों ने कंपनी के बाहर प्रदर्शन किया और सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। आईएमपीसीएल दवा फैक्ट्री की शत-प्रतिशत हिस्सेदारी एक निजी दवा कंपनी को बेचने के फैसले के बाद से कर्मचारियों और प्रभावितों में आक्रोश है। इसके विरोध में बीते 43 दिनों से लोग धरना-प्रदर्शन कर रहे हैं। सोमवार को भी लोगों ने केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। कर्मचारियों ने कहा कि अगर सरकार ने अपना फैसला नहीं बदला तो उन्हें आंदोलन को और अधिक उग्र बनाने के लिए मजबूर होना पड़ेगा।

कहा कि इस दवा फैक्ट्री से प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष रूप से हजारों लोग जुड़े हुए हैं। इसके निजीकरण के बाद इन सभी लोगों पर आर्थिक संकट आ जाएगा। यह किसी भी हाल में लोगों के लिए उचित नहीं है। प्रदर्शन करने वालों में जयपाल सिंह रावत, भुपेंद्र सिंह अधिकारी, कुंदन सिंह मेहरा, देव सिंह, केसर सिंह, भाग्श्री घले, कमला अधिकारी आदि थे।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव और Sawan 2026 से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candisates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।