आईएमएफ ने भी भारत का विकास अनुमान बढ़ाकर सात प्रतिशत किया

हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
share

कोट ::: भारत ने कई देशों के साथ एफटीए किए हैं। इन समझौतों से वैश्विक

आईएमएफ ने भी भारत का विकास अनुमान बढ़ाकर सात प्रतिशत किया

नई दिल्ली, विशेष संवाददाता। अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष (आईएमएफ) ने चालू वर्ष 2026 के भारत की सकल घरेलू उत्पाद (जीडीपी) का अनुमान 6.4 प्रतिशत से बढ़ाकर सात फीसदी कर दिया है। आगामी वर्ष के लिए भी अनुमान को 6.7 फीसदी से बढ़ाकर सात फीसदी कर दिया गया है। आईएमएफ ने माना है कि भारत में मजबूत घरेलू मांग , सेवा क्षेत्र में तेजी और लगातार जारी संरचनात्मक सुधार के चलते आर्थिक विकास दर के अनुमान में बदलाव किया गया है। आईएमएफ द्वारा मंगलवार को जारी रिपोर्ट में कहा है कि जहां वैश्विक अर्थव्यवस्था की विकास दर 2026 में 3.1 फीसदी रहने का अनुमान है, वहीं, भारत सात फीसदी की रफ्तार के साथ दुनिया की सबसे तेजी से बढ़ती प्रमुख अर्थव्यवस्था बना हुआ है। यह बढ़ोतरी रूस और चीन जैसे देशों में संभावित आर्थिक सुस्ती और वैश्विक स्तर पर कच्चे तेल की बढ़ती कीमतों के बावजूद दर्ज की गई है।

भारत की विकास दर पर आईएमएफ का अनुमान

रिपोर्ट कहती है कि पश्चिम एशिया संकट और अन्य वैश्विक बाधाओं के बीच भारत की आर्थिक विकास दर मजबूत बनी हुई है। भारत को कच्चे तेल की ऊंची कीमतों के बावजूद घरेलू मांग और सेवाओं से समर्थन मिल रहा है। इसके चलते भारत अगले दो साल भी दुनिया की सबसे तेजी से बढ़ने वाली अर्थव्यवस्था बना रहेगा। उधर, आईएमएफ ने कैलेंडर वर्ष 2026 के लिए वैश्विक विकास अनुमान भी तीन प्रतिशत से बढ़ाकर 3.1 प्रतिशत किया गया है।

अनुमानों में संशोधन

जुलाई में जारी अनुमान के मुकाबले की गई बढ़ोतरी

आईएमएफ ने चालू और आगामी वर्ष में जीडीपी को लेकर जुलाई में जारी अनुमान में परिवर्तन किया है। चालू वर्ष 2026 के लिए 0.6 प्रतिशत और आगामी वर्ष 2027 के लिए 0.3 प्रतिशत की वृद्धि की गई है। इससे पहले, भारतीय रिजर्व बैंक और विश्व बैंक ने भी बीते सप्ताह भारत की डीजीपी से जुड़े अनुमानों में संशोधन किए थे। रिजर्व बैंक ने अपने पिछले अनुमान में 0.4 प्रतिशत की प्रभावी वृद्धि करते हुए 7.1 प्रतिशत कर दिया था।

विकास को सहारा देने वाले क्षेत्र

इन क्षेत्रों से मिल रहा सहारा

आईएमएफ के मुताबिक, भारत की आर्थिक वृद्धि को मजबूत घरेलू मांग से मदद मिल रही है। जब लोग सामान खरीदते हैं, सेवाओं का इस्तेमाल करते हैं और कंपनियां अपना कारोबार बढ़ाती हैं तो अर्थव्यवस्था में गतिविधियां तेज होती हैं। भारत में सेवा क्षेत्र, जिसमें बैंकिंग, आईटी, पर्यटन, संचार और कई अन्य सेवाएं शामिल हैं, भी आर्थिक विकास में अहम भूमिका निभा रहा है। देश का बड़ा घरेलू बाजार, कामकाजी उम्र की आबादी और आर्थिक सुधार भी लंबे समय में विकास को सहारा दे सकते हैं।

अन्य एजेंसियों के विकास अनुमान

ये एजेंसियां भी बढ़ा चुकी हैं अनुमान

संस्था पहले बदला बदलाव

मूडीज 6.0% 7.0% 1.0%

ओईसीडी 6.3% 7.1% 0.8%

आईएमएफ 6.4% 7.0% 0.6%

विश्व बैंक 6.6% 7.1% 0.5%

एडीबी 6.5% 7.0% 0.5%

आरबीआई 6.7% 7.1% 0.4%

फिच रेटिंग्स 6.5% 6.9% 0.4%

एसएंडपी 6.7% 7.0% 0.3%

विकास अनुमान बढ़ने के कारण

एजेंसियां क्यों बढ़ा रही हैं विकास अनुमान?

1. मजबूत घरेलू मांग : खपत बढ़ने से अर्थव्यवस्था को लगातार सहारा मिल रहा है।

2. पहली तिमाही की तेज वृद्धि : अप्रैल-जून में जीडीपी की 7.8% वृद्धि ने अनुमान बढ़ाने का आधार दिया।

3. सेवा क्षेत्र की मजबूती : आईटी, वित्त, व्यापार और अन्य सेवाओं में गतिविधियां मजबूत बनी हुई हैं।

4. निवेश में तेजी : सरकारी पूंजीगत खर्च और निजी निवेश से आर्थिक गतिविधियों को गति मिल रही है।

5. ऊर्जा झटके का अनुमान से कम असर : पश्चिम एशिया संकट और कच्चे तेल में उछाल के बावजूद भारतीय अर्थव्यवस्था की गतिविधि अनुमान के मुकाबले ज्यादा मजबूत रही।

6. निर्यात और बाहरी क्षेत्र का बेहतर प्रदर्शन : अप्रैल-जुलाई में वस्तु एवं सेवा निर्यात में 13.16% की सालाना वृद्धि हुई। इससे वैश्विक मांग कमजोर होने के बावजूद बाहरी क्षेत्र से मिलने वाला सहारा पहले के अनुमान से बेहतर रहा।

7. विनिर्माण और पीएलआई योजनाएं : 'उत्पादन से जुड़ी प्रोत्साहन' योजनाओं के कारण इलेक्ट्रॉनिक, ऑटोमोबाइल, फार्मा और रक्षा जैसे क्षेत्रों में घरेलू उत्पादन और निर्यात क्षमता बढ़ी है।

अक्सर पूछे जाने वाले सवाल

✦आईएमएफ ने 2026 के लिए भारत की जीडीपी वृद्धि का अनुमान कितना किया है?−
आईएमएफ ने 2026 के लिए भारत की जीडीपी वृद्धि का अनुमान 6.4 प्रतिशत से बढ़ाकर सात फीसदी कर दिया है।
Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candidates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।
Hindi NewsIndia Newsआईएमएफ ने भी भारत का विकास अनुमान बढ़ाकर सात प्रतिशत किया