आईएमए ने 30 टीबी मरीजों को बांटे प्रोटीन फूड बास्केट

हिन्दुस्तान, भागलपुर
Follow us on Google News
share

भागलपुर में, इंडियन मेडिकल एसोसिएशन ने बुधवार को प्रधानमंत्री निक्षय योजना के तहत 30 टीबी रोगियों को प्रोटीन युक्त फूड बास्केट वितरित किए। डॉ. रोमा यादव और डॉ. अरशद अहमद ने कहा कि यह कार्यक्रम जनवरी 2027 तक हर माह नियमित रूप से आयोजित किया जाएगा और सभी से सहयोग की अपील की।

आईएमए ने 30 टीबी मरीजों को बांटे प्रोटीन फूड बास्केट

भागलपुर, वरीय संवाददाता। इंडियन मेडिकल एसोसिएशन (आईएमए) भागलपुर की ओर से बुधवार को आईएमए हॉल में प्रधानमंत्री निक्षय योजना के तहत टीबी रोगियों को प्रोटीन युक्त फूड बास्केट का वितरण किया गया। आईएमए भागलपुर की अध्यक्ष डॉ. रोमा यादव एवं सचिव डॉ. अरशद अहमद ने संयुक्त रूप से 30 मरीजों को फूड बास्केट प्रदान की। डॉ. रोमा यादव ने बताया कि यह कार्यक्रम जनवरी 2027 तक प्रत्येक माह की दूसरी व 12वीं तिथि को नियमित रूप से आयोजित किया जाएगा। आईएमए भागलपुर के सचिव डॉ. अरशद अहमद ने सभी नागरिकों एवं समाजसेवी संस्थाओं से अपील की है कि वे इस अभियान में सहयोग करें।

Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव और Sawan 2026 से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candisates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।
Hindi NewsIndia Newsआईएमए ने 30 टीबी मरीजों को बांटे प्रोटीन फूड बास्केट