लिंक आया ना ओटीपी, खाते से निकल गए 75 हजार
By Newswrap
हिन्दुस्तान, मुजफ्फरपुरमुजफ्फरपुर के रवींद्रनाथ गुप्ता के बैंक खाते से 75 हजार रुपये की अवैध निकासी हुई है। उन्होंने मिठनपुरा थाने में एफआईआर दर्ज कराई है। गुप्ता ने बताया कि उन्हें किसी भी प्रकार का लिंक या ओटीपी नहीं मिला। पुलिस ने मामले की जांच शुरू की है और राष्ट्रीय साइबर अपराध निरोधक पोर्टल पर सूचना दी है।

मुजफ्फरपुर, प्रमुख संवाददाता। मिठनपुरा थाना के गौशाला रोड निवासी रवींद्रनाथ गुप्ता के बैंक खाते से 75 हजार रुपये की अवैध निकासी कर ली गई। उन्होंने रविवार को मिठनपुरा थाने में इसकी एफआईआर दर्ज कराई है। उन्होंने पुलिस को बताया है कि उन्हें ना तो कोई लिंक आया और ना ही कोई ओटीपी। रुपये की निकासी का मैसेज भी नहीं मिला। पुलिस को बताया है कि इस अवैध निकासी की सूचना राष्ट्रीय साइबर अपराध निरोधक पोर्टल पर दर्ज कराई है। इधर, पुलिस ने बताया कि बैंक स्टैटमेंट से पता चल रहा है कि रवींद्रनाथ गुप्ता के बैंक खाते से यूपीआई एप संचालित कर रुपये निकासी की गई है।
किसी आफताब आलम के खाते में रुपये स्थानांतरित किए गए हैं। स्टेटमेंट के आधार पर मामले में आगे की जांच की जा रही है।
लेखक के बारे में
Hindustanहिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव और Sawan 2026 से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candisates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।


