धालभूमगढ में अवैध बालू कारोबार के विरुद्ध खनन टास्क फोर्स की बड़ी कार्रवाई, देर रात 7 हाईवा जब्त

हिन्दुस्तान, जमशेदपुर
Follow us on Google News
share

पूर्वी सिंहभूम जिले में अवैध खनिज उत्खनन के खिलाफ खनन टास्क फोर्स द्वारा छापेमारी की गई। घाटशिला अनुमंडल क्षेत्र में संचालित अभियान में सात हाईवा वाहन जब्त किए गए। चालकों द्वारा वैध चालान प्रस्तुत नहीं किए गए। जिला उपायुक्त के आदेश पर कार्रवाई करते हुए सभी वाहनों को धालभूमगढ़ थाना को सौंपा गया।

धालभूमगढ में अवैध बालू कारोबार के विरुद्ध खनन टास्क फोर्स की बड़ी कार्रवाई, देर रात 7 हाईवा जब्त
धालभूमगढ में अवैध बालू कारोबार के विरुद्ध खनन टास्क फोर्स की बड़ी कार्रवाई, देर रात 7 हाईवा जब्त

पूर्वी सिंहभूम जिले में अवैध रूप से खनिज के उत्खनन, भंडारण एवं परिवहन के विरुद्ध खनन टास्क फोर्स द्वारा लगातार सघन छापेमारी अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में जिला खनन पदाधिकारी के नेतृत्व में गुरुवार की देर रात घाटशिला अनुमंडल क्षेत्र में विशेष जांच अभियान चलाया गया। रात करीब 1 से सुबह 7 बजे तक चले इस अभियान के दौरान धालभूमगढ़ क्षेत्र में अवैध बालू लदे सात हाईवा को जब्त किया गया।जांच के क्रम में सभी सात वाहनों के चालक बालू खनिज के परिवहन से संबंधित वैध चालान प्रस्तुत नहीं कर सके। इसके बाद सभी वाहनों को जब्त करते हुए धालभूमगढ़ थाना के सुपुर्द कर दिया गया है।

यह कार्रवाई जिला उपायुक्त के आदेश पर की गई।मामले में नियमानुसार अग्रेतर कानूनी कार्रवाई की जा रही है।जब्त वाहनों का विवरण:1. JH05DP 51452. JH05DR 38863. JH05EB 30344. JH09AT 64015. JH05CW 50596. JH01DB 85887. JH01DY 7953जिला प्रशासन द्वारा स्पष्ट किया गया कि जिले में अवैध खनन, खनिजों के अवैध भंडारण एवं परिवहन के विरुद्ध अभियान आगे भी जारी रहेगा। खनिज संपदा के अवैध दोहन में संलिप्त व्यक्तियों एवं वाहन संचालकों के विरुद्ध नियमानुसार कड़ी कानूनी कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।

Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candidates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।
Hindi NewsIndia Newsधालभूमगढ में अवैध बालू कारोबार के विरुद्ध खनन टास्क फोर्स की बड़ी कार्रवाई, देर रात 7 हाईवा जब्त