अवैध पान मसाला यूनिट से 160 करोड़ की कर चोरी का खुलासा

हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
Follow us on Google News
share

तेलंगाना में केंद्रीय वस्तु एवं सेवा कर अधिकारियों ने मेदचल-मल्काजगिरि जिले में एक अवैध पान मसाला और तंबाकू निर्माण इकाई का भंडाफोड़ किया। लगभग 160 करोड़ रुपये की जीएसटी और सेस की चोरी का पता चला। छापेमारी में 40 पाउच-पैकिंग मशीनें, तैयार माल और दो वाहन जब्त किए गए। मुख्य आरोपी को न्यायिक हिरासत में भेजा गया।

अवैध पान मसाला यूनिट से 160 करोड़ की कर चोरी का खुलासा

हैदराबाद. एजेंसी। तेलंगाना में केंद्रीय वस्तु एवं सेवा कर (सीजीएसटी) के अधिकारियों ने मेदचल- मल्काजगिरि जिले में एक अवैध पान मसाला और तंबाकू निर्माण इकाई का भंडाफोड़ किया है। इसके खातों की जांच से लगभग 160 करोड़ रुपये की जीएसटी और सेस की चोरी का पता चला है। अधिकारियों ने 20 अगस्त को छापेमारी की। इस दौरान 40 अघोषित पाउच-पैकिंग मशीनें जब्त की गईं। करीब 56 मजदूर काम करते पाए गए। 76 लाख रुपये मूल्य की पैकिंग में तैयार सामग्री सहित लगभग 5,500 किलोग्राम तैयार माल, 2,015 किलो पान मसाला मिश्रण और 810 किलो तंबाकू जब्त किया गया। इसके अलावा दो वाहनों को भी जब्त किया गया है।

इसम मामले में पकड़े गए मुख्य आरोपी को 14 दिनों की न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।

Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव और Navratri 2026 से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candidates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।
Hindi NewsIndia Newsअवैध पान मसाला यूनिट से 160 करोड़ की कर चोरी का खुलासा