खनन अधिकारी की आईडी हैक कर ई फार्म सी जारी करने का आरोप
पीलीभीत में जिला खनन अधिकारी की आईडी हैक कर बिना अनुमति 86 ई-फार्म जारी किए गए। अज्ञात आरोपियों ने पोर्टल पर गलत तरीके से मिट्टी का परिवहन दर्शाया, जिससे सरकारी राजस्व को नुकसान पहुँचा। मामले की जांच साइबर थाना पुलिस ने शुरू कर दी है।

पीलीभीत। जिला खनन अधिकारी की आईडी हैक कर बिना अनुमति 86 ई-फार्म सी जारी कर दी गई। अज्ञात आरोपियों ने पोर्टल पर सिक्योरिटी पेपर आवंटित कर मिट्टी का अवैध परिवहन दर्शाया और सरकारी राजस्व को भारी नुकसान पहुँचाया। इस संबंध में जिला खनन अधिकारी की तहरीर पर साइबर थाना पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
जांच की प्रक्रिया
जिला खनन अधिकारी प्रांजुल सिंह ने साइबर थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई। जिसमें कहा गया कि खनिज परिवहन के नियंत्रण और विभागीय कार्यों के लिए भूतत्व एवं खनन निदेशालय उत्तर प्रदेश के अधिकारिक पोर्टल पर उनके नाम से लॉग इन आइडी संचालित है। नियमानुसार लॉग इन के लिए पासबार्ड के साथ उनके सीयूजी मोबाइल नंबर पर ओटीपी एसएमएस से प्राप्त होना चाहिए था, लेकिन ओटीपी एसएमएस से प्राप्त होने के बजाय पोर्टल की लॉगइन स्क्रीन पर खुद ही ऑटोफिल हो जा रहा है।
अवैध गतिविधियाँ
23 सितंबर 2026 को विभागीय समीक्षा और पोर्टल की जांच के दौरान एमके सिंह पुत्र सुधीर निवासी ग्राम अभयपुर जगतपुर तहसील अमरिया की दो एकड खनिज और गिटटी से संबंधित प्रवष्ठिया पोर्टल पर मिलीं। जिसकी लाइसेंस संख्या 498 की अवधि दो जनवरी 2020 से पांच मई 2027 तक दर्ज है। इसमें एक मोबाइल नंबर और एक ईमेल आईडी भी दर्ज है।
सरकारी राजस्व को हानि
उक्त लाइसेंसी के नाम प्रति पेपर तीन रूपये के हिसाब से एक हजार दो सौ नब्बे सिक्योरिटी पेपर आवंटित दर्शाये गए, जबकि जिले में प्रति पेपर सिक्योरिटी की दर 4,19 रूपये है। उन्होंने बताया कि शासकीय पोर्टल की आईडी के अनाधिकृत उपयोग कर इलेक्टानिक अभिलेखों में कूटरचना और फर्जी परिवहन पत्रों के जरिए अवैध खनिज परिवहन और सरकारी राजस्व की हानि हो रही है। खनन अधिकारी की तहरीर पर साइबर थाने में अज्ञात आरोपियों के खिलाफ आईटी एक्ट समेत अन्य धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर ली है।


