पौराणिक ऊषा बुर्ज टीले के खनन में लेखपाल पर गिरी गाज

हिन्दुस्तान, कानपुर
Follow us on Google News
share

कानपुर देहात के डेरापुर तहसील क्षेत्र के बाणेश्वर महादेव मंदिर के पास अवैध खनन मामले में एक लेखपाल को निलंबित किया गया है। नायब तहसीलदार की जांच में लापरवाही पाई गई। इस मामले की विस्तृत रिपोर्ट अब डीएम को भेजी गई है और जिम्मेदार अधिकारियों के खिलाफ आगे की कार्रवाई की जाएगी।

पौराणिक ऊषा बुर्ज टीले के खनन में लेखपाल पर गिरी गाज

कानपुर देहात। डेरापुर तहसील क्षेत्र के ग्राम बनीपारा जिनई स्थिति पौराणिक महादेव मंदिर के पास स्थित ऐतिहासक खेडा व 'उषा बुर्ज' में अवैध खनन कराने के मामले में अंतत: एक लेखपाल पर कार्रवाई की गाज गिर गई। नायब तहसीलदार की जांच में प्रथम दृष्टया लापरवाही उजागर होने पर क्षेत्रीय लेखपाल को निलंबित कर दिया गया। इसक साथ ही अवैध खनन के मामले में विस्तृत रिपोर्ट डीएम को भेजी गई है। बानीपारा जिनई स्थित पौराणिक बाणेश्वर महादेव मंदिर लोगों की आस्था व आराधना का केंद्र है। कानपुर के इतिहासकार लक्ष्मीकांत त्रिपाठी के अनुसार इस मंदिर को दैत्यराज बलि के पुत्र बाणासुर ने स्थापित किया था।

इसके पास स्थित खेड़ा टीला भूमि उस समय बाणासुर का राजमहल व राजधानी श्रोणितपुर हुआ करती थी। श्री कृष्ण के पौत्र अनिरुद्ध का बाणासुर की पुत्री ऊषा ने अपनी दासी चित्रलेखा के सहयोग से अपहरण करा लिया था। इसके बाद हुए श्री कृष्ण व बाणासुर के संग्राम में यह नगर ध्वस्त हो गया था। टीला के पास स्थित सडनपुरवा इसका श्रोणितपुर का अपभ्रंश रूप है। परीक्षित पुत्र जन्मेजय ने इसको फिर से बसाने के बाद इसका नाम बाणपुरा जन्मेजय रखा था। जो अपभ्रंश रूप में बनीपारा जिनई के नाम से जाना जाता है। जिम्मेदारों की अनदेखी व लापरवाही से खनन माफियाओं ने ऐतिहासिक टीला खेड़ा भूमि को खोदकर समतल बना दिया। अवैध खनन की शिकायतों पर सिर्फ जांच के नाम पर खाना पूरी करने से इस ऐतिहासिक टीलाखोडा भूमि का अस्तित्व ही खतरे में पड़ गया। मामले की जांच को गई राजस्व टीम के साथ खननकर्ताओं की बदसलूकी ने तूल पकड़ा तो एसडीएम डेरापुर ने नायब तहसीलदार आशीष गुप्ता से मामले की जांच कराई। इसमें क्षेत्रीय लेखपाल राम आसरे की प्रथम दृष्टया लापरवाही उजागर हुई। इस पर एसडीएम डेरापुर ने लेखपाल को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया। नायब तहसीलदार डेरापुर ने बताया कि लेखपाल के निलंबन के साथ ही खान की विस्तृत रिपोर्ट डीएम व खनन विभाग को भेजी गई है। डीएम के निर्देश के बाद मामले में अग्रिम कार्रवाई होगी।

Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव और Navratri 2026 से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candidates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।
Hindi NewsIndia Newsपौराणिक ऊषा बुर्ज टीले के खनन में लेखपाल पर गिरी गाज