ढाबे से 10 पउवा अवैध शराब बरामद, संचालक गिरफ्तार
हिन्दुस्तान, उन्नाव
नवाबगंज, संवाददाता। गांधी जयंती पर अवैध शराब की बिक्री के खिलाफ आबकारी निरीक्षक क्षेत्र-2
ढाबे से 10 पउवा अवैध शराब बरामद, संचालक गिरफ्तार
नवाबगंज, संवाददाता। गांधी जयंती पर अवैध शराब की बिक्री के खिलाफ आबकारी निरीक्षक क्षेत्र-2 हसनगंज ज्योति अग्रवाल ने शुक्रवार शाम अजगैन पुलिस के साथ हाईवे किनारे ढाबों की चेकिंग की। चमरोली के पास लक्ष्मी ढाबे से 10 पउवा अवैध देशी शराब बरामद हुई। पुलिस ने ढाबा संचालक शिवकुमार पुत्र स्व. परशुराम निवासी अजईयाखेड़ा, थाना अजगैन को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी के खिलाफ अजगैन थाने में आबकारी अधिनियम की धाराओं में केस दर्ज कराया गया है।
ये भी पढ़ें:Gorakhpur News: 110 लीटर कच्ची शराब बरामद


