अवैध पटाखों के साथ आरोपी गिरफ्तार
हिन्दुस्तान, नोएडा
दादरी में पुलिस ने नरेश शर्मा को अवैध पटाखों और शराब की तस्करी करते हुए गिरफ्तार किया। आरोपी से चार कट्टे अवैध पटाखे, 25 किलोग्राम गंधक और 25 पव्वे देसी शराब बरामद हुए। पुलिस आरोपी के साथियों तक पहुँचने की कोशिश कर रही है।

दादरी, संवाददाता। बादलपुर कोतवाली पुलिस ने अवैध पटाखों की बिक्री और शराब की तस्करी करने वाले आरोपी को गिरफ्तार किया। आरोपी की पहचान नरेश शर्मा के रूप में हुई। वह खेड़ा धर्मपुरा गांव का रहने वाला है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से चार प्लास्टिक के कट्टे भरे अवैध पटाखे, 25 किलोग्राम गंधक, 25 पैकेट पोटाश, 25 पव्वे देसी शराब बरामद की। शराब दिल्ली राज्य की थी। पुलिस आरोपी को पटाखे उपलब्ध कराने वालों की जानकारी जुटा रही है।


