अवैध देसी मास्केट व कारतूस बरामदगी में एक दोषी को सजा

हिन्दुस्तान, खगडि़या
share

अवैध देसी मास्केट व कारतूस बरामदगी में एक दोषी को सजा अवैध देसी मास्केट व कारतूस बरामदगी में एक दोषी को सजा

अवैध देसी मास्केट व कारतूस बरामदगी में एक दोषी को सजा

खगड़िया । विधि संवाददाता व्यवहार न्यायालय खगड़िया के अनुमंडल न्यायिक दंडाधिकारी श्री मति गेसू ने सोमवार को अवैध मास्केट एवं कारतूस बरामदगी मामले में जिले के गंगौर ओपी थाना क्षेत्र के कठौरा गांव निवासी लक्ष्मी सिंह के पुत्र मनोहर सिंह को सजा सुनाई है। शस्त्र अधिनियम की धारा 25 (1बी) ए के अन्तर्गत दो वर्ष का कारावास एवं आठ हजार रुपए जुर्माना तथा धारा 26 वन के तहत भी एक वर्ष का कारावास के साथ चार हजार रुपए अर्थदंड की सजा मुकर्रर की गई है। जुर्माना की राशि नहीं देने की स्थिति में क्रमश: 15 दिन और सात दिनों का अतिरिक्त साधारण कारावास की सजा भी भुगतने होंगे।

सरकार पक्ष से सजा के बिंदू पर बहस कर रहे अभियोजन पदाधिकारी पवन कुमार ने सोमवार को बताया कि घटना 9 अप्रैल 2004 की अहले सुबह की है। जिले के गंगौर थाना की पुलिस टीम को वारंटियों की गिरफ्तारी के लिए छापामारी के लिए लाभगांव पहुंचते ही गुप्त सूचना मिली कि कठौरा गांव में मनोहर सिंह के पास देसी मास्केट गोली पकड़ा जा सकता है। इसके बाद तुरंत ही पुलिस बल कठौरा स्थित मनोहर सिंह के घर की घेराबंदी कर छापामारी की तो फूस के घर में चौकी पर सोए मनोहर सिंह के सिरहाने से अवैध देसी मास्केट एवं 315 बोर का कारतूस बरामद किया गया। वही उसे उसे गिरफ्तार कर लिया गया। विधिवत जब्ती सूची तैयार कर पकड़ाए मनोहर सिंह को थाना लाया गया और औपचारिक प्राथमिकि दर्ज कर आरोपी को न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया। जहां से मनोहर सिंह को जेल भेज दिया गया था।

Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candidates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।
Hindi NewsIndia Newsअवैध देसी मास्केट व कारतूस बरामदगी में एक दोषी को सजा