10.5 किलो गांजा के साथ दो अंतरजनपदीय तस्कर गिरफ्तार

हिन्दुस्तान, औरैया
Follow us on Google News
share

सहार थाना पुलिस ने अवैध मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए दो अंतरजनपदीय तस्करों को गिरफ्तार किया। उनके पास से 10 किलो 516 ग्राम गांजा, एक बगैर नंबर प्लेट की मोटरसाइकिल, एक आईफोन और एक एंड्रॉयड मोबाइल बरामद हुआ। आरोपियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई जारी है।

10.5 किलो गांजा के साथ दो अंतरजनपदीय तस्कर गिरफ्तार

अवैध मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत सहार थाना पुलिस ने दो अंतरजनपदीय तस्करों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से 10 किलो 516 ग्राम गांजा बरामद किया है। पुलिस ने तस्करी में प्रयुक्त बिना नंबर प्लेट की एक मोटरसाइकिल, एक आईफोन और एक एंड्रॉयड मोबाइल भी बरामद कर सीज कर दिया। आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर विधिक कार्रवाई की जा रही है। पुलिस के अनुसार सोमवार तड़के करीब 1:50 बजे थाना सहार पुलिस टीम गश्त पर थी। इसी दौरान पटना नहर पुल से ग्राम मझपुरवा की ओर लगभग 100 कदम की दूरी पर दो संदिग्ध युवकों को रोककर तलाशी ली गई।

तलाशी के दौरान उनके पास से 10 किलो 516 ग्राम गांजा बरामद हुआ।गिरफ्तार आरोपियों की पहचान 20 वर्षीय राहुल सिंह, निवासी समनापुर, जिला कवर्धा (छत्तीसगढ़), हाल पता सिथरा रामपुर, थाना भोगनीपुर, जनपद कानपुर देहात तथा 19 वर्षीय प्रियांशू, निवासी सिथरा रामपुर, थाना भोगनीपुर, जनपद कानपुर देहात के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से बरामद बिना नंबर प्लेट की पल्सर-125 मोटरसाइकिल को मोटर वाहन अधिनियम के तहत सीज कर दिया। साथ ही एक आईफोन-11 और एक वीवो एंड्रॉयड मोबाइल भी कब्जे में लिया गया है। थानाध्यक्ष जितेंद्र कुमार तिवारी के नेतृत्व में उपनिरीक्षक अरविंद सिंह, उपनिरीक्षक संजीव कुमार तथा पुलिस टीम ने कार्रवाई को अंजाम दिया। पुलिस का कहना है कि आरोपियों से पूछताछ की जा रही है और गांजे की खरीद-फरोख्त के नेटवर्क की भी जांच की जा रही है।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव और Sawan 2026 से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candisates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।