सहरसा: शराबबंदी के बाद स्मैक-गांजा बना नई चुनौती किया जायेगा
सहरसा जिले में शराबबंदी के लागू होने के बाद कोसी में स्मैक और गांजा का अवैध कारोबार पुलिस के लिए बड़ी चुनौती बन गया है। पिछले छह महीने में बड़ी मात्रा में नशीले पदार्थ बरामद किए गए हैं और 1505 तस्करों को गिरफ्तार किया गया है। नशा मुक्ति के लिए अभियान चलाया जा रहा है और आम लोगों से सहयोग की अपील की जा रही है।

सहरसा से नीरज की रिपोर्ट सहरसा, नगर संवाददाता जिले में राज्यव्यापी शराबबंदी कानून लागू होने के बाद कोसी में स्मैक और गांजा का अवैध कारोबार पुलिस के लिए सबसे बड़ी चुनौती बन गया है।आकड़े के अनुसार पिछले 6 महीने में कई किलोग्राम गांजा और स्मैक बरामदगी सहित तस्करों की गिरफ्तारी होने के बावजूद सप्लाई रुकने का नाम नहीं ले रही।जानकारी के अनुसार शराब तस्करी में शामिल माफिया अब सूखे नशे के कारोबार में सक्रिय हो चुके हैं ।जिले में शराब तस्करी पर कार्रवाई बढ़ने के साथ ही गांजा व स्मैक की खपत व तस्करी बढ़ गई है।शराबबंदी कानून का सख्ती से पालन होने तथा शराबियों पर पुलिसिया कार्रवाई किए जाने के बाद अब लोग नशे के लिए किसी प्रकार का जोखिम नहीं उठा रहे हैं। बीते छह महीने के दौरान काफी मात्रा में गांजा, स्मैक की बरामदगी हुई है। इसके अलावा शराब, कोरेक्स आदि भी जब्त किया गया है। फरवरी-2026 से अबतक कुल 53608. 305 लीटर अवैध शराब, अवैध कफ सीरफ 2355.27 लीटर, गांजा 4027.666 किलोग्राम, स्मैक-5840. 042 ग्राम, नशीला इंजेक्शन 8198 एमएल, नशीला टैबलेट 325 अद्द, विदेश निर्मित पिस्टल-02, देशी कट्टा-05, देशी मस्केट-01, मैगजीन 03, कारतूस 16, मोबाइल 24, चार चक्का 10, नाव-01, भारतीय मुद्रा-53 लाख 53 हजार 544 रूपया, नेपाली मुद्रा-27 हजार 570 रूपया, ट्रक-01, पासबुक-01,एटीएम कार्ड-01, लोहा का भट्ठी-01, इलेक्ट्रीक तराजू-04 बरामद किया गया है। इस मामले में कुल 1505 तस्करों को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया है। जबकि बीते एक सप्ताह के दौरान काफी नशे का सामान बरामदगी और तस्करों को गिरफ्तार किया गया है.
हेल्पलाइन पर दें सूचना :
कोसी डीआईजी डॉ कुमार आशीष ने बताया कि नशा मुक्ति कोसी अभियान चलाया जा रहा है। लगातार कार्रवाई की जा रही है। उन्होंने आमजनो से अपील है कि नशा मुक्त कोसी अभियान के तहत जारी हेल्पलाइन नंबर 9060384865 पर नशा से संबंधित सूचना कॉल, मैसेज एवं व्हाट्स एप के माध्यम से दें। उक्त जानकारी, सूचना में अवैध नशा कारोबारी का नाम, पता, अवैध करोबार करने का स्थान यदि संभव हो तो फोटो, वीडियो भी दे सकते है। सूचना देने वाले का मोबाइल नंबर एवं पहचान को पूर्णत. गोपनीय रखी जायेगी। जिनकी सूचना पर विशेष उपलब्धि प्राप्त होगी, उन्हें पुलिस उप महानिरीक्षक, कोसी क्षेत्र, सहरसा के द्वारा यथोचित रूप से पुरस्कृत किया जायेगा.
अभियान को मिल रही है सफलता :
कोसी क्षेत्रान्तर्गत सहरसा, सुपौल एवं मधेपुरा जिला में चलाये जा रहे नशा मुक्त कोसी अभियान को लगातार सफलता मिल रही है। इस अभियान में आम जनों का भी अप्रतिम सहयोग प्राप्त हो रहा है। कोसी पुलिस उप-महानिरीक्षक के द्वारा इस अभियान के तहत जारी किये गये हेल्पलाइन नंबर 9060384865 पर आम जनता द्वारा बढ चढकर सूचना दी जा रही है। सूचना देने वाले व्यक्ति का मोबाइल नंबर एवं उनकी पहचान गोपनीय रखी जाती है। इस हेल्पलाइन से प्राप्त सूचना पर सीधे पुलिस उप-महानिरीक्षक के अनुश्रवण में कार्रवाई की जाती है


