दूसरे दिन भी चली छापेमारी, संदिग्ध दवाओं के सैंपल लिए

हिन्दुस्तान, गोंडा
Follow us on Google News
share

गोण्डा में नशीली दवाओं की अवैध सप्लाई की शिकायतों के तहत खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन ने छापेमारी की। अमन फार्मास्यूटिकल के गोदामों पर कार्रवाई की गई, जहाँ संदिग्ध दवाएं मिलीं। टीम ने गहन जांच की और सैंपल लेकर रिपोर्ट भेजने का निर्णय लिया। यह अभियान गोंडा, बाराबंकी और अयोध्या के ड्रग इंस्पेक्टरों द्वारा संचालित है।

दूसरे दिन भी चली छापेमारी, संदिग्ध दवाओं के सैंपल लिए

गोण्डा, संवाददाता। जिले में नशीली दवाओं की अवैध सप्लाई की शिकायतों पर खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग की कार्रवाई दूसरे दिन शुक्रवार को भी चली । शुक्रवार दोपहर नगर कोतवाली क्षेत्र के बलरामपुर रोड स्थित जयनगरा बरियारपुरवा भट्ठा के पास अमन फार्मास्यूटिकल के गोदामों और दुकानों पर टीम फिर जा डटी और गोदामों को खंगाला। देर शाम तक टीम मौके पर जांच - पड़ताल में जुटी हुई थी। बताया जाता है कि गुरुवार रात 11 बजे तक चली औषधि विभाग की छापेमारी के बाद शुक्रवार दोपहर को फिर से जांच शुरू की गई। इस अभियान में गोंडा, बाराबंकी और अयोध्या के ड्रग इंस्पेक्टरों की संयुक्त टीम शामिल है।

टीम का नेतृत्व गोंडा के ड्रग इंस्पेक्टर सुमित वर्मा और अयोध्या के ड्रग इंस्पेक्टर आलोक द्विवेदी कर रहे हैं।पंजीकृत दुकान पर मिला किराना स्टोर : छापेमारी के दौरान टीम को अमन फार्मास्यूटिकल के नाम से पंजीकृत मेडिकल स्टोर पर कोई दवा नहीं मिली। वहां एक किराना स्टोर संचालित होता पाया गया । टीम के पहुंचते ही कंपनी के मालिक मौके से फरार हो गया। गुरुवार रात ही गोदाम को सील कर दिया गया था। शुक्रवार को उसे खोलकर एक-एक दवा की गहन जांच की गई। ड्रग इंस्पेक्टर सुमित वर्मा ने बताया कि संदिग्ध नशीली दवाएं मिलने पर उनके सैंपल लिए गए हैं। जांच रिपोर्ट प्रमुख सचिव को भेजी जाएगी। नगर कोतवाली पुलिस की मौजूदगी में यह कार्रवाई की जा रही है। विभाग को लगातार शिकायतें मिल रही थीं कि अमन फार्मास्यूटिकल गोंडा सहित अन्य जिलों में भी नशीली दवाओं की आपूर्ति करती है। इसी के आधार पर यह बड़ी कार्रवाई की जा रही है। विक्रेता ने कहां - कहां दवाएं आपूर्ति की है, इसका ब्योरा भी खंगाला जा रहा है।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव और Sawan 2026 से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candisates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।