ट्रिपलआईटी : ग्लोबल एल्युमिनाई मीट में नवाचार और स्टार्टअप पर जोर

हिन्दुस्तान, प्रयागराज
share

भारतीय सूचना प्रौद्योगिकी संस्थान (ट्रिपलआईटी) का दो दिवसीय वार्षिक ग्लोबल एल्युमिनाई मीट-2026 रविवार को झलवा परिसर में शुरू हुआ। कार्यक्रम में पूर्व छात्र-छात्राओं ने भाग लिया और विज्ञान श्री पुरस्कार विजेता प्रो. भीम सिंह ने आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस में मार्गदर्शन देने का आह्वान किया। सांस्कृतिक संध्या में कवि सम्मेलन आयोजित किया गया।

ट्रिपलआईटी : ग्लोबल एल्युमिनाई मीट में नवाचार और स्टार्टअप पर जोर

प्रयागराज, कार्यालय संवाददाता। भारतीय सूचना प्रौद्योगिकी संस्थान (ट्रिपलआईटी) का दो दिवसीय वार्षिक ग्लोबल एल्युमिनाई मीट-2026 रविवार को झलवा परिसर में शुरू हुआ। कार्यक्रम में सैकड़ों पूर्व छात्र-छात्राओं ने परिवार के साथ सहभागिता की। उद्घाटन सत्र में संस्थान के विकास, शोध, नवाचार और विद्यार्थियों के मार्गदर्शन में पूर्व छात्रों की भूमिका पर जोर दिया गया।

कार्यक्रम का उद्घाटन

विज्ञान श्री पुरस्कार से सम्मानित एनएसयूटी, नई दिल्ली के प्रो. भीम सिंह ने पूर्व छात्रों से आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस और इंटरनेट ऑफ थिंग्स जैसे उन्नत क्षेत्रों में विद्यार्थियों को मार्गदर्शन एवं मेंटरिंग देने का आह्वान किया। निदेशक प्रो. मुकुल शरद सुतावने ने ग्लोबल एल्युमनी मीट को पूर्व छात्रों के लिए घर वापसी का उत्सव बताया। उन्होंने बताया कि चार विद्यार्थियों को 1.58 करोड़ रुपये का सर्वोच्च प्लेसमेंट पैकेज मिला है। शोध, पेटेंट, नए छात्रावास, लेक्चर हॉल और डिजिटल कक्षाओं सहित संस्थान की उपलब्धियां भी गिनाईं।

पूर्व छात्रों की अपील

प्रो. जे रामकुमार ने पूर्व छात्रों से समय, प्रतिभा, संसाधन और अनुभव के माध्यम से संस्थान को योगदान देने की अपील की। डीन एल्युमिनाई एवं एक्सटर्नल अफेयर्स प्रो. अनुपम अग्रवाल ने बताया कि एल्युमनी एसोसिएशन का नेटवर्क छह हजार से अधिक पूर्व छात्रों तक पहुंच चुका है।

सांस्कृतिक संध्या में हुआ कवि सम्मेलन

ट्रिपलआईटी के पुराछात्र सम्मेलन में रविवार शाम सांस्कृतिक संध्या का आयोजन हुआ। सरोज ढींगरा के संयोजन में नृत्य प्रस्तुति हुई। इसके बाद हिंदी दिवस की पूर्व संध्या पर अखिल भारतीय कवि सम्मेलन हुआ। जिसमें कानपुर की शायरा शबीना अदीब, डॉ. विष्णु सक्सेना, अनिल अग्रवंशी, उपेंद्र पांडे ने अपनी रचनाओं से माहौल बना दिया। संचालन गीतकार शैलेंद्र मधुर ने किया।धन्यवाद ज्ञापन प्रो. अनुपम अग्रवाल ने किया।

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

✦ग्लोबल एल्युमिनाई मीट-2026 का आयोजन कब हुआ?−
ग्लोबल एल्युमिनाई मीट-2026 रविवार को झलवा परिसर में शुरू हुआ।
Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candidates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।
Hindi NewsIndia Newsट्रिपलआईटी : ग्लोबल एल्युमिनाई मीट में नवाचार और स्टार्टअप पर जोर